Bokaro News : अतिक्रमण से मरम्मत कार्य में हो रही परेशानी

Bokaro News : बोकारो थर्मल में ऐश पाइप लाइन के ऊपर बिछाये गये गये स्लैब पर कई जगह लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है.

बोकारो थर्मल में पावर प्लांट से ऐश पौंड तक बिछी पाइप लाइन के ऊपर बिछाये गये गये स्लैब पर कई जगह लोगों ने अतिक्रमण कर खटाल, मकान, दूकान और गैराज बना लिया है. इसके कारण पाइप फटने पर मरम्मत कार्य करने में प्रबंधन को परेशानी होती है. पहले पाइप लाइन के लिए बनाये गये ड्रेन को स्लैब से ढंका नहीं गया था. इसके कारण मवेशी के ड्रेन में गिरने पर ग्रामीण हंगामा करते थे. इसके कारण प्रबंधन ने ड्रेन के ऊपर कुछ स्थानों पर स्लैब लगा दिया. कई जगह ड्रेन में ग्रामीणों द्वारा कचरा डाल कर उसे भर दिया गया है. पाइपों और उसमें लगे हुक व एंगल का उपयोग अर्थिंग के लिए भी किया जा रहा है. मामले को लेकर बीटीपीएस के डीजीएम काली चरण शर्मा ने कहा कि सोमवार को विभागीय प्रबंधक जसीम अंसारी के साथ अतिक्रमण की जांच की जायेगी. इसके बाद कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >