Bokaro News : बीएसएल कर्मियों को बकाया भुगतान करने मांग

Bokaro News : जनता मजदूर संघ, बोकारो स्टील प्लांट व बोकारो पावर सप्लाई कॉरपोरेशन के प्रथम एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन रविवार को सिटी पार्क में हुआ.

बोकारो. जनता मजदूर संघ, बोकारो स्टील प्लांट व बोकारो पावर सप्लाई कॉरपोरेशन के प्रथम एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन रविवार को सिटी पार्क में हुई. यूनियन के महामंत्री प्रमोद कुमार देव ने जनता मजदूर संघ के विस्तार की आवश्यकता, स्टील सेक्टर में मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं और उनके समाधान की रणनीति पर प्रकाश डाला. यूनियन के अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि बीएसएल प्रबंधन जल्द वेतन समझौता एवं बकाया भुगतान करें, अधूरा वेतन समझौता शीघ्र करे, 39 महीने के एरियर का भुगतान अविलंब हो, वेतन संशोधन में अधिकारियों को मिलने वाले 10 महीने के परक्स का एरियर मजदूरों को भी मिले, विस्थापित व आश्रित अप्रेंटिस को वादे के अनुसार शीघ्र नियोजन मिले, इएसआइ अस्पताल बोकारो में स्थापित किया जाये. ठेका मजदूरों के स्वास्थ्य जांच के दौरान उन्हें काम से हटाने की साजिश को रोका जाए और उनका उचित इलाज बीएसएल द्वारा सुनिश्चित किया जाए. न्यूनतम मजदूरी देने व उनके शोषण पर अंकुश लगाया जाये. मौके पर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र चटर्जी, संयुक्त महामंत्री अरुण कुमार, पंकज कुमार सिंह, गौतम सिंह चौधरी, सत्येंद्र नारायण सिंह, लखन आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >