बोकारो में यूएएएम कर्मियों के लंबित मानदेय का रास्ता साफ, डीसी ने भुगतान प्रक्रिया तेज करने का दिया निर्देश

बोकारो में यूएएएम (UAAM) के तहत कार्यरत चिकित्सकों और पैरामेडिकल कर्मियों को जल्द ही लंबित मानदेय का भुगतान मिलेगा. उपायुक्त अजय नाथ झा ने भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है.

बोकारो. उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई. इसमें 15वें वित्त आयोग के तहत चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में यूएएएम में कार्यरत चिकित्सकों और पारा मेडिकल कर्मियों के लंबित मानदेय भुगतान की बिंदुवार समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और मानव बल एजेंसी को लंबित भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया.

मानदेय, इपीएफ और इएसआइ के दस्तावेज मांगे

उपायुक्त ने संबंधित मानव बल एजेंसी को कर्मियों के मानदेय, इपीएफ और इएसआइ भुगतान से जुड़े जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दस्तावेज प्राप्त होने के बाद एएमसी और ईई स्तर से क्रमवार राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाये. साथ ही एजेंसी द्वारा किये गये भुगतान का प्रमाण पत्र भी क्रमवार सिविल सर्जन को उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि पूरी प्रक्रिया की निगरानी और भुगतान का सत्यापन किया जा सके.

लोक संवाद में कर्मियों ने रखी थी समस्या

बताया गया कि यूएएएम में कार्यरत चिकित्सकों और पारा मेडिकल कर्मियों ने मंगलवार को आयोजित ‘हम आपको सुनते हैं’ लोक संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त के समक्ष आवेदन देकर लंबित मानदेय भुगतान की मांग की थी. कर्मियों ने समय पर भुगतान नहीं होने की समस्या से उपायुक्त को अवगत कराया.

मामले पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर भुगतान की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने आवश्यक दस्तावेज जुटाने और भुगतान प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया.

भुगतान की निगरानी और सत्यापन पर जोर

बैठक में उपायुक्त ने भुगतान प्रक्रिया को दस्तावेजों के आधार पर पूरा करने और उसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया. एजेंसी से भुगतान प्रमाण पत्र लिये जाने से यह सत्यापित किया जा सकेगा कि संबंधित कर्मियों के मानदेय समेत अन्य मदों में निर्धारित भुगतान किया गया है.

मौजूद विभागीय अधिकारी | Prabhat Khabar Network

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में डीडीसी शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आइएएस अरविंद राधाकृष्णन, एएमसी चास संजीव कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी फुसरो राजीव रंजन, जिला कोषागार पदाधिकारी गुलाब चंद उरांव, वरीय लेखा पदाधिकारी पंकज दुबे और एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: महुआटांड़ में 38 हाथियों का तांडव, धान-मक्का की फसलें रौंदी; गरीब परिवार का घर भी क्षतिग्रस्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >