Bokaro News : उपायुक्त ने जिले की जर्जर सड़कों की सूची मांगी

Bokaro News : बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला प्रशासन की टीम के साथ पेटरवार प्रखंड में जर्जर अंगवाली-बेहरागोड़ा सड़क का निरीक्षण किया.

फुसरो, बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला प्रशासन की टीम के साथ पेटरवार प्रखंड में जर्जर अंगवाली-बेहरागोड़ा सड़क का निरीक्षण किया. कुछ दिन पहले यहां के ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उपायुक्त से इसकी शिकायत की थी. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सड़क निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता आरसीडी/बांध प्रमंडल तेनुघाट को अविलंब सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. बांध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि यह सड़क आरसीडी को हैंड ओवर होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. आरसीडी के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. सड़क की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजी गयी गयी है. इस पर उपायुक्त ने दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा और कहा कि प्रक्रिया में तेजी लायी जायेगी. उपायुक्त ने दोनों कार्यपालक अभियंताओं से कहा कि जिले की जर्जर सड़कों की समेकित सूची दो दिनों के भीतर तैयार कर उपलब्ध करायें. बांध प्रमंडल को नहर की नियमित सफाई और आसपास की झाड़ियों व गंदगी को हटाने का निर्देश भी दिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्थानीय ग्रामीणों से बात की. अंगवाली दक्षिणी और पश्चिमी पंचायत के ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से यह सड़क उपेक्षित रही है. स्कूली बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों व आम लोगों को परेशानी हो रही है.

कथारा-तेनुघाट झिरकी बाइपास सड़क जर्जर

कथारा. कथारा-तेनुघाट झिरकी बाईपास सड़क की स्थिति जर्जर हो जाने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. चार पहिया वाहन तो दूर दोपहिया वाहनों का चलना दूभर हो गया है. सड़क पर कई जगह के गड्ढे पानी भर जाने के कारण तालाब जैसे दिख रहे हैं. ग्रामीण बालेश्वर गोप व इसराफिल अंसारी ने बताया कि इस सड़क से हर दिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है. कथारा कोलियरी प्रबंधन द्वारा संवेदक से इसकी मरम्मत करायी गयी. लेकिन खानापूर्ति ही की गयी. ग्रामीणों ने क्षेत्र के जीएम संजय कुमार से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >