बेटियों ने पिता के शव को घर की चारदीवारी में दफनाया

झारखंड के बांधडीह में बेटियों ने पिता की अंतिम इच्छा पूरी करते हुए शव को घर में दफनाया. इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष और डर का माहौल है.

प्रतिनिधि जैनामोड आदिवासी बहुल क्षेत्र बांधडीह दक्षिणी पंचायत अंतर्गत मांझी टोला में 65 वर्षीय देवान मांझी का निधन वीते 24 जुलाई को हो गया.उनके निधन के बाद बेटियों ने पिता की इच्छानुसार घर की खाली जमीन पर दफनाते हुए अंतिम संस्कार के सारे अनुष्ठान किए.जब इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगो को हुई तो वे इस पर आपति जताते हुए थाना को आवेदन दिए.थाना को दिए आवेदन में कहा गया कि बेटियों ने पिता का शव घर के पीछे अपनी खाली जमीन पर दफना दिए जाने से मोहल्ले के लोगों में भय है.ग्रामीणों ने शव को अन्यंत्र दफनाने की मांग की. इधर मृतक देवान मांझी के स्वजनों ने बताया कि उनके पांच पुत्री व एक बेटा है.बेटा कहा है इसकी जानकारी परिवार वालों को नही है.पिता की अंतिम इच्छा को घर की बेटियों ने पूरा की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >