Bokaro News : लगातार बारिश से तीन एकड़ में लगी खीरा की फसल बरबाद

Bokaro News : गोमिया प्रखंड के कंडेर में लगातार बारिश से राजू महतो द्वारा तीन एकड़ भूमि में लगायी गयी खीरा की फसल बर्बाद हो गयी.

ललपनिया. गोमिया प्रखंड के कंडेर में लगातार बारिश से राजू महतो द्वारा तीन एकड़ भूमि में लगायी गयी खीरा की फसल बर्बाद हो गयी. लाखों रुपये की क्षति हुई है. किसान ने कहा कि खीरा में लगे फूल और फल गिर कर बर्बाद हो गये. खेती की देखभाल कर रहे रवींद्र कुमार दांगी ने कहा कि मुनाफा तो दूर की बात, लागत भी नहीं निकल सकी है. प्रभावित किसान ने उपायुक्त से मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >