Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में कोविड-19 से 330 लोगों की मौत, कोरोना संक्रमितों की संख्या 31 हजार के पार

Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में कोरोना के संक्रमण से अब तक 330 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें पिछले 24 घंटे के दौरान हुई 10 मौतें शामिल हैं. अब तक राज्य में 31,005 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिसमें 20,870 लोग ठीक हो चुके हैं. राज्य में अब 9,805 एक्टिव केस रह गये हैं. इनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ...

Live Updates
9:47 PM. 24 Aug 20 9:47 PM. 24 Aug

कोविड-19 से 330 की मौत, कोरोना संक्रमितों की संख्या 31 हजार के पार

झारखंड में कोरोना के संक्रमण से अब तक 330 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें पिछले 24 घंटे के दौरान हुई 10 मौतें शामिल हैं. अब तक राज्य में 31,005 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिसमें 20,870 लोग ठीक हो चुके हैं. राज्य में अब 9,805 एक्टिव केस रह गये हैं. इनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

9:47 PM. 24 Aug 20 9:47 PM. 24 Aug

चार जिलों में 10 लोगों की मौत

पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, दुमका और कोडरमा में 10 लोगों की कोरोना के संक्रमण से मौत हो गयी. पूर्वी सिंहभूम में 6, धनबाद एवं कोडरमा में 1-1 और दुमका में 2 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी.

9:47 PM. 24 Aug 20 9:47 PM. 24 Aug

एक दिन में 734 लोग ठीक हुए

झारखंड में एक दिन में 734 लोगों ने कोरोना को मात दी और अपने घर गये. बोकारो में 59, देवघर में 61, धनबाद में 71, दुमका में 1, पूर्वी सिंहभूम में 6, गिरिडीह में 101, गोड्डा में 6, गुमला में 5, हजारीबाग में 38, खूंटी में 7, कोडरमा में 17, लातेहार में 72, पाकुड़ में 12, पलामू में 68, रामगढ़ में 17, रांची में 82, सरायकेला में 40, सिमडेगा में 36, साहिबगंज में 23 और पश्चिमी सिंहभूम में 12 लोग स्वस्थ होकर कोविड केयर सेंटर और कोविड19 अस्पतालों से अपने घर गये.

9:47 PM. 24 Aug 20 9:47 PM. 24 Aug

रांची में 24 घंटे में 129 कोरोना संक्रमित मिले

रांची में पिछले 24 घंटे में 129 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. राज्य में कुल 827 पॉजिटिव केस मिले हैं. बोकारो में 32, चतरा में 5, देवघर में 8, दुमका में 11, धनबाद में 73, पूर्वी सिंहभूम में 160, गढ़वा में 10, गिरिडीह में 73, गोड्डा में 5, गुमला में 11, हजारीबाग में 29, जामताड़ा में 16, खूंटी में 21, कोडरमा में 55, लातेहार में 3, पाकुड़ में 6, पलामू में 16, रामगढ़ में 39, सरायकेला में 16, साहिबगंज में 24, सिमडेगा में 6 और पश्चिमी सिंहभूम में 79 लोग संक्रमित मिले हैं.

9:47 PM. 24 Aug 20 9:47 PM. 24 Aug

झारखंड के 23 जिले में 827 कोरोना पॉजिटिव, सबसे ज्यादा 160 केस पूर्वी सिंहभूम में

झारखंड के 23 जिले में 24 अगस्त को 827 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई. सबसे ज्यादा 160 केस पूर्वी सिंहभूम में और 126 केस रांची में मिले हैं.

9:47 PM. 24 Aug 20 9:47 PM. 24 Aug

खेलगांव के कोविड केयर सेंटर से बाहर आकर महिला ने दिया जोरदार भाषण

रांची के खेलगांव स्थित मेगा कोविड केयर सेंटर में अपना कोरेंटिन पूरा करने के बाद स्वस्थ होकर निकली महिला ने सोमवार (24 अगस्त, 2020) को जोरदार भाषण दिया. महिला ने सेंटर में कार्यरत मेडिकल स्टाफ और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की. जिला प्रशासन का कहना है कि कोरोना को मात देने वाली इस कोरोना वरियर की बातों से कोरोना के खिलाफ लड़ रहे लोगों को संबल मिलता है.

9:47 PM. 24 Aug 20 9:47 PM. 24 Aug

हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की तीसरी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की कोरोना जांच रिपोर्ट आ गयी है. दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. यह तीसरा मौका है, जब मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने कोरोना की जांच करवायी थी. हर बार उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

9:47 PM. 24 Aug 20 9:47 PM. 24 Aug

शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया

झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गयी. कोरोना से संक्रमित श्री सोरेन को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

2:05 PM. 24 Aug 20 2:05 PM. 24 Aug

हजारीबाग में एक युवक की गोली मारकर हत्या

हजारीबाग जिले के कटकमसांडी में गोली चलने से युवक की मौत हो गयी है. इससे क्षेत्र में दहशत है. कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कासियाडीह गांव के समीप एक 18 वर्षीय युवक निक्की पांडे को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. गोली किसने मारी, इसकी जांच पड़ताल चल रही है. मृतक को तीन गोली मारी गयी है. बताया जाता है कि मृतक कटकमसांडी की एक सहिया दीदी का पुत्र था.

2:05 PM. 24 Aug 20 2:05 PM. 24 Aug

शिकायत के लिए थाने में बॉक्स

पलामू जिले के सतबरवा थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने बताया कि सतबरवा थाना के कई कर्मियों का शनिवार को कोरोना टेस्ट कराया गया था. इसमें 2 पीएसआई की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. उन्होंने बताया कि अगले 2 दिनों के लिए थाना को सील किया गया है. ग्रामीणों को परेशानी से बचाने के लिए थाना के बाहर आवेदन लेने के लिए बॉक्स रखा गया है. थाना परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है.

2:05 PM. 24 Aug 20 2:05 PM. 24 Aug

पलामू का सतबरवा थाना सील

पलामू जिले के सतबरवा थाना के 2 प्रशिक्षु दारोगा कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. रविवार को कोरोना पॉजिटिव पुष्टि होने के बाद सतबरवा थाना को अगले 2 दिनों के लिए सील कर दिया गया है, दोनों संक्रमितों को एंबुलेंस से मेदिनीनगर के राजा मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल स्थित कोविड सेंटर भेज दिया है.

2:05 PM. 24 Aug 20 2:05 PM. 24 Aug

कोविड अस्पताल में घटिया भोजन देने का आरोप

जामताड़ा के कोविड अस्पताल, उदलबनी में संक्रमित मरीजों ने घटिया भोजन उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है. इनका कहना है कि ना तो भोजन की गुणवत्ता सही है और ना ही उचित मात्रा में भोजन दिया जा रहा है. चावल है तो दाल नहीं और बिना नमक का भुजिया मरीजों को परोसा जा रहा है. इस संबंध में जामताड़ा डीसी ने बताया कि इस बात की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है. सिविल सर्जन से बात कर जल्द व्यवस्था में सुधार किया जायेगा.

2:05 PM. 24 Aug 20 2:05 PM. 24 Aug

कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 9724

झारखंड में फिलहाल कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 9724 हो गयी है. बोकारो जिले में 366, चतरा में 88, देवघर में 155, धनबाद में 753, दुमका में 121, पूर्वी सिंहभूम में 2173, गढ़वा में 116, गिरिडीह में 195, गोड्डा में 58, गुमला में 163, हजारीबाग में 287, जामताड़ा में 82, खूंटी में 204, कोडरमा में 195, लातेहार में 289, लोहरदगा में 118, पाकुड़ में 192, पलामू में 425, रामगढ़ में 340, रांची में 2500, साहिबगंज में 232, सरायकेला में 333, सिमडेगा में 159 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 270 एक्टिव केस हैं.

2:05 PM. 24 Aug 20 2:05 PM. 24 Aug

सात कोरोना संक्रमितों की मौत

पिछले 24 घंटे में झारखंड में सात कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है. पूर्वी सिंहभूम जिले में 5, धनबाद में 1 और हजारीबाग जिले में 1 व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना से 318 लोगों की मौत हो चुकी है.

2:05 PM. 24 Aug 20 2:05 PM. 24 Aug

754 संक्रमित स्वस्थ होकर लौटे घर

पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण से 754 लोग स्वस्थ हुए. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से 20136 लोग ठीक हो चुके हैं. रविवार को ठीक हुए 754 लोगों में से बोकारो में 25, चतरा में 41, दुमका में 21, धनबाद में 71, दुमका में 9, पूर्वी सिंहभूम में 252, गढ़वा में 13, गिरिडीह में 21, गोड्डा में 26, गुमला में 8, हजारीबाग में 3, जामताड़ा में 12, कोडरमा में 63, लातेहार में 17, लोहरदगा में 3, पाकुड़ में 6, पलामू में 18, रामगढ़ में 27, रांची में 70, सरायकेला में 7, सिमडेगा में 7 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 34 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं.

2:05 PM. 24 Aug 20 2:05 PM. 24 Aug

रांची में सर्वाधिक 257 नये केस

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 967 नये मामले आये हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 30178 मामले आ चुके हैं. रविवार को मिले 967 नये मामलों में से बोकारो जिले में 62, चतरा में 6, देवघर में 64, धनबाद में 46, दुमका में 4, पूर्वी सिंहभूम में 146, गढ़वा में 15, गिरिडीह में 83, गोड्डा में 8, गुमला में 1, हजारीबाग में 31, जामताड़ा में 3, खूंटी में 14, कोडरमा में 19, लातेहार में 27, लोहरदगा में 16, पाकुड़ में 3, पलामू में 45, रामगढ़ में 34, रांची में 257, साहिबगंज में 24, सरायकेला में 10, सिमडेगा में 8 और पश्चिमी सिंहभूम में 41 नये कोरोना मरीज मिले हैं.

6:50 AM. 24 Aug 20 6:50 AM. 24 Aug

967 नये मामले, 7 की मौत

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 967 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 30 हजार पार हो गयी है. 7 संक्रमितों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गयी है, जबकि 754 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अपने घर लौट गये हैं.

6:50 AM. 24 Aug 20 6:50 AM. 24 Aug

Posted By : Guru Swarup Mishra

मुख्य बातें

Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में कोरोना के संक्रमण से अब तक 330 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें पिछले 24 घंटे के दौरान हुई 10 मौतें शामिल हैं. अब तक राज्य में 31,005 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिसमें 20,870 लोग ठीक हो चुके हैं. राज्य में अब 9,805 एक्टिव केस रह गये हैं. इनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >