Bokaro News : सीआइएसएफ ने 6 टन अवैध कोयला किया जब्त

Bokaro News : ढोरी व बीएंडके क्षेत्र में की गयी छापेमारी

Bokaro News : गांधीनगर. गुप्त सूचना के आधार पर सीआइएसएफ ने गुरुवार को सीसीएल परियोजना के ढोरी एवं बोकारो एंड करगली क्षेत्र में छापामारी की. इस दौरान ढोरी क्षेत्र के कारीपानी कांटाघर व अमलो चेक पोस्ट एरिया के बाहरी क्षेत्र से लगभग 2.760 टन तथा बोकारो एवं करगली क्षेत्र से लगभग 3.285 टन अवैध कोयला बरामद किया गया. जब्त कुल 6.045 टन अवैध कोयला सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया. इस छापामारी अभियान में उप कमांडेंट दिनेश कुमार, सहायक कमांडेंट वर्पे सार्थक बाबाजी, केवीए श्रीधर, निरीक्षक शीला रेगिना टोप्पो, एसआर नायक, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, राहुल, प्रधान आरक्षक प्रताप शंकर कुमार, आरक्षक सुदामा प्रसाद, महिपाल सिंह सहित कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >