चिन्मय विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली प्रभात फेरी, ध्वजारोहण कर गाया वंदे मातरम

चिन्मय विद्यालय बोकारो के एनसीसी कैडेट्स ने प्रभात फेरी निकालकर बोकारो वासियों को देशभक्ति और विकसित राष्ट्र के निर्माण के प्रति जागरूक किया।

चिन्मय विद्यालय बोकारो के एनसीसी कैडेट ने बुधवार को प्रभात फेरी निकालकर देश प्रेम व सदभावना का संदेश दिया. विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर वंदे मातरम गाया व विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया. मौके पर प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार व उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा मौजूद रहे.

बोकारो मॉल से गांधी चौक तक निकाली प्रभात फेरी

विद्यालय के एनसीसी कैडेट ने सुबह बोकारो मॉल से गांधी चौक तक प्रभात फेरी निकाली. अनुशासन के साथ मार्च पास्ट करते हुए विद्यार्थी आगे बढ़े और देश भक्ति भाव के साथ भारत माता की जय व वंदे मातरम का नारा लगाया.

विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रेरणादायक पंक्तियों के साथ बोकारो वासियों को देश भक्ति के प्रति जागरूक भी किया. इसके बाद विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों ने राष्ट्र ध्वज का ध्वजारोहण किया और विस्तृत वंदे मातरम गाया.

बच्चों को हर घर तिरंगा के प्रति जागरूक भी किया

प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा वंदे मातरम हमारे देश की वो धरोहर है, जिसे सुरक्षित रखना नई पीढ़ी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा राष्ट्रगान के माध्यम से हर देशवासी में भारत के प्रति आदर, प्रेम, सम्मान व उत्साह की भावना जाग उठती है. .


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >