Bokaro News : झारखंड क्रांतिकारी नवयुवक संघ का स्थापना दिवस मना

Bokaro News : झारखंड क्रांतिकारी नवयुवक संघ का 21वां स्थापना दिवस मनाया गया.

झारखंड क्रांतिकारी नवयुवक संघ का 21वां स्थापना दिवस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शुक्रवार को ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित प्रधान कार्यालय में मनायी गयी. मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह सहित कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, बृजबिहारी पांडेय आदि ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया. विधायक ने कहा कि संघ सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भूमिका निभा रहा है. जहां भी संघ को जरूरत पड़ेगी, वहां सहयोग किया जायेगा. कहा कि सभी धर्म के लोगों ने भारतीय बन कर देश को आजाद कराया था. लेकिन आज लोग जाति व धर्म के चक्कर में एक-दूसरे से नफरत कर रहे हैं.

रक्तदान शिविर 26 को

संघ के अध्यक्ष भोली सिंह ने कहा कि 26 जनवरी को संघ के कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. मौके पर शिवनंदन चौहान, गणेश निषाद, इंद्रजीत मुखर्जी, टुल्लू सिंह सहित संघ के सचिव मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, लक्ष्मण सिंह, अजय शाह, आदित्य कुमार, मुकेश सिंह, सुशील सिंह, धनंजय सिंह, अमरजीत सिंह, सुधीर सिंह, नीरज श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >