सीसीएल गोविंदपुर परियोजना के पंखा घर से केबल लूट

सीसीएल गोविंदपुर परियोजना के पंखा घर से केबल लूट

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल गोविंदपुर परियोजना स्थित स्वांग सी सीम के पंखा घर में कर्मियों का बंधक बना कर अपराधी 20 मीटर कॉपर केबल काट कर ले गये. घटना गुरुवार रात लगभग साढ़े बारह बजे की है. दस-बारह अपराधी थे. गश्ती दल के आने पर सभी भाग गये. काटे गये केबल की कीमत लगभग 20 हजार रुपये है. दूसरा केबल लगा कर रात लगभग ढाई बजे पंखा घर को चालू किया गया. चोरी की सूचना शुक्रवार को सुरक्षा बलों द्वारा स्थानीय थाना में लिखित रूप में दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >