परम जी की कृपा से दुखों व कष्टों से मिलती है मुक्ति : सुशीला

सेक्टर एक सी/181 स्थित पप्र केंद्र में मना परमजी का प्रकाश दिवस

बोकारो. सेक्टर एक सी/181 स्थित पप्र केंद्र में परमजी का प्रकाश दिवस मना. श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुये पप्र व परम योग साधना केंद्र की मुख्य प्रचारक सुशीला सिंह ने कहा कि पप्र व परम योग से मनुष्य जीवन की सभी सुखद इच्छाएं पूर्ण होती हैं. दुखों व कष्टों से मुक्ति मिलती है. रोग का निवारण होता है. परम जी ने समाज को पाप, दुख, कष्ट, रोग आदि से मुक्ति के लिए 11 पवित्र सूत्र वरदान स्वरूप दिये हैं. इसके लिए जाति-धर्म की बाध्यता नहीं है. किसी भी जाति-धर्म व गुरु परंपरा के लोग लाभ अर्जित कर सकते हैं. श्रीमती सिंह ने पप्र से लाभ लेने के लिए श्रद्धालुओं को 11 पवित्र सूत्रों की जानकारी दी. कहा कि परम जी की कृपा से उनका ध्यान करने वालों के दुखों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति आती है. परमं शरणं गच्छामि, हंसम शरणं गच्छामि, अद्वैतं शरणं गच्छामि, आनंदम शरणं गच्छामि, चरणं शरणं गच्छामि… आदि का जाप किया गया. समारोह में एनकेपी सिंह, अन्विका सिंह, वर्णिंका सिंह, पर्णिका सिंह, यश आनंद, शशि प्रकाश, ओम प्रकाश, मोहित राज, सौरभ सरिन, आशा रानी, विकास सिन्हा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >