बीएसएल की 24 महिला अधिकारियों को इस्पात निर्माण की दी गई जानकारी, कई विशेषज्ञ हुए शामिल

बोकारो इस्पात संयंत्र में महिला अधिकारियों के लिए तन्मात्रा कार्यक्रम आयोजित, इस्पात निर्माण और तकनीकी कौशल पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन व विकास केंद्र स्थित सम्मेलन कक्ष में 11-12 अगस्त को ‘तन्मात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दो दिवसीय सत्र के दौरान 24 महिला अधिकारियों के लिय ‘परिचालन 2.0 : पुनर्समीक्षा व पुनर्समझ’ विषय पर ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण आयोजित किया गया.

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला अधिकारियों में इस्पात निर्माण की संपूर्ण प्रक्रियाओं, तकनीकी कौशल और प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की समझ को और अधिक सशक्त बनाना है. इस पहल के दौरान मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) और विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) द्वारा किया गया. विशेषज्ञों द्वारा कोक मेकिंग, सिंटर मेकिंग, आयरन मेकिंग, स्टील मेकिंग, हॉट रोलिंग तथा कोल्ड रोलिंग प्रक्रियाओं पर विस्तृत तकनीकी सत्र आयोजित किए गए. गुणवत्ता से जुड़े पहलुओं, ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक एवं शासन) की अवधारणाओं तथा दैनिक परिचालन में उनकी प्रासंगिकता से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया.

सत्र के दौरान वास्तविक समय की परिचालन परिस्थितियों में त्वरित व प्रभावी निर्णय लेने की क्षमता को सुदृढ़ बनाने व संयंत्र में संचालित डिजिटल रूपांतरण पहलों पर भी विशेष प्रकाश डाला गया. दो दिवसीय गहन विचार-विमर्श के पश्चात कार्यक्रम का औपचारिक समापन वैलेडिक्ट्री (समारोप) सत्र के साथ हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >