बीएसएल : शॉप्स एवं फाउंड्री विभाग में सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत

बोकारो इस्पात संयंत्र में छह दिवसीय सुरक्षा सप्ताह शुरू हो गया है. इसका उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को मजबूत करना और 'शून्य-दुर्घटना' के लक्ष्य को प्राप्त करना है. इस दौरान कई जागरूकता कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं होंगी.

बोकारो. बोकारो इस्पात संयंत्र के शॉप्स एवं फाउंड्री विभाग में सोमवार से छह दिवसीय सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हुई. 21 से 26 सितंबर तक चलने वाले आयोजन का शुभारंभ अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने किया. कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को मजबूत करने और सुरक्षित कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देना है. इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने शॉप-फ्लोर पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जतायी.

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (मेंटेनेंस), मुख्य महाप्रबंधक (शॉप्स एवं फाउंड्री), महाप्रबंधक (शॉप्स एवं फाउंड्री) और महाप्रबंधक (एसईडी) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: कसमार की दुर्गा पहाड़ी बनेगी पर्यटन केंद्र, जानिए ग्रामीणों ने क्यों उठाई सीढ़ी निर्माण की बीड़ा

असुरक्षित स्थिति की तत्काल रिपोर्टिंग पर जोर

अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने कर्मियों से मानक सुरक्षित कार्य-पद्धतियों का कड़ाई से पालन करने की अपील की. उन्होंने असुरक्षित कृत्यों, असुरक्षित स्थितियों और नियर-मिस की समय पर रिपोर्टिंग तथा आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करने पर जोर दिया. कार्यक्रम के दौरान करीब 250 नियमित एवं संविदा कर्मियों को सुरक्षा शपथ दिलायी गयी.

वाहन सुरक्षा पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'बो-टाई' विषय पर आधारित नाटिका भी प्रस्तुत की गयी. इसके माध्यम से कार्यस्थल और परिवहन से जुड़े संभावित जोखिमों को समझाने का प्रयास किया गया.

सुरक्षा सप्ताह में होंगे कई कार्यक्रम

सप्ताह भर चलने वाले आयोजन के दौरान शून्य सहिष्णुता नियम, बो-टाई विश्लेषण, लाइन ऑफ फायर, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, लॉकआउट-टैगआउट (एलओटीओ), परमिट टू वर्क, हाउसकीपिंग और नियर-मिस जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताएं, टूलबॉक्स टॉक्स, नुक्कड़ नाटक और स्पॉट सेफ्टी क्विज भी होंगे.

सुरक्षा शपथ लेते कर्मी | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम के आयोजन में विभागीय सुरक्षा अधिकारी, सहायक विभागीय सुरक्षा अधिकारी तथा शॉप्स एवं फाउंड्री की सुरक्षा समिति के सदस्यों का योगदान रहा.

जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य पर फोकस

सुरक्षा सप्ताह के आयोजन के माध्यम से बोकारो इस्पात संयंत्र की 'शून्य-दुर्घटना' के लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया. कार्यक्रम में शॉप-फ्लोर पर काम करने वाले प्रत्येक कर्मी के जीवन और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया. नियमित जागरूकता और व्यावहारिक सतर्कता के माध्यम से कार्यस्थल पर सुरक्षा-केंद्रित सोच को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सुरक्षित और उत्पादक औद्योगिक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके.

ये भी पढ़ें: प्रिंस खान समेत कई भगोड़ों पर शिकंजा! जानिए प्रत्यर्पण के बाद किन मामलों में चलेगा मुकदमा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >