बीएसएल में 69 युवाओं के लिए इंटर्नशिप का मौका, 15 नवंबर तक करें आवेदन

बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 69 युवाओं को प्रशिक्षण दे रहा है. यह योजना उद्योग-आधारित व्यावहारिक अनुभव और कौशल विकास पर केंद्रित है. चयनित अभ्यर्थियों को 9,000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा.

बोकारो इस्पात संयंत्र-बीएसएल की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) के तीसरे चरण के तहत 69 युवाओं को इंटर्नशिप प्रशिक्षण देने के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. योजना का उद्देश्य युवाओं को उद्योग आधारित व्यावहारिक अनुभव देकर उनके कौशल को विकसित करना और उन्हें रोजगार के लिए अधिक सक्षम बनाना है. चयनित अभ्यर्थियों को इंटर्नशिप के दौरान प्रति माह करीब 9,000 रुपये का मानदेय मिलेगा, जिसका भुगतान भारत सरकार और कंपनी के संयुक्त सहयोग से किया जायेगा.

तकनीकी से लेकर गैर-तकनीकी क्षेत्रों में अवसर

बीएसएल में इंटर्नशिप के लिए इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, सिविल, इंस्ट्रूमेंटेशन, पीएलसी लैब, मेटलर्जी और लॉजिस्टिक्स समेत विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध हैं. इसके अलावा एचआर, कंप्यूटर ऑपरेशन, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, हाइड्रोलिक्स और सिरेमिक इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में भी प्रशिक्षण दिया जायेगा.

आइटीआइ से स्नातक तक कर सकते हैं आवेदन

योजना के तहत पात्रता के अनुसार आइटीआइ, डिप्लोमा, स्नातक स्तर के बीएससी, बीसीए और बीए तथा 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. अलग-अलग ट्रेड और क्षेत्र के लिए निर्धारित पात्रता के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा.

नौ महीने की होगी इंटर्नशिप

इंटर्नशिप की अवधि नौ महीने निर्धारित की गयी है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 15 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली को करीब से समझने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा.

रोजगार के लिए कौशल बढ़ाने पर जोर

बीएसएल प्रबंधन के अनुसार, उद्योग आधारित प्रशिक्षण से युवाओं के तकनीकी और व्यावहारिक कौशल में वृद्धि होगी. इससे उन्हें भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर हासिल करने में मदद मिलेगी. संयंत्र प्रबंधन ने इच्छुक और योग्य युवाओं से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >