बीएसएल : सेक्टरों में बने गैरेज की जांच में जुटा नगर सेवा विभाग

सेक्टर पांच सी के गैरेज पर नगर सेवा विभाग की ओर से चिपका नोटिस

वरीय संवाददाता, बोकारो.

बीएसएल की जमीन व क्वार्टर पर कब्जा करने व पानी-बिजली का अवैध कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ नियमित रूप से अभियान चला रहे नगर सेवा विभाग की ओर से अब विभिन्न सेक्टरों में बने गैरेज की जांच शुरू की गयी है. इसकी शुरुआत सेक्टर पांच सी से की गयी है. यहां बने गैरेजों पर विभाग की ओर से नोटिस चिपकाया गया है. साथ ही, नंबरिंग भी की गयी है.नोटिस में कहा गया है कि गैरेज निर्माण से संबंधित कागजात 15 दिनों के भीतर विभाग को दिखायें, अन्यथा गैरेज को अतिक्रमण की श्रेणी में डालकर तुड़वाने की प्रक्रिया शुरू होगी.

गैरेज निर्माण को लेकर नगर सेवा विभाग देता है परमिशन :

विभिन्न सेक्टरों में चारपहिया वाहनों के लिए गैरेज का निर्माण करने वाले बीएसएल कर्मियों को नगर सेवा विभाग परमिशन देता है. परमिशन में गैरेज की लंबाई-चौड़ाई का भी जिक्र होता है. इसके बाद ही कर्मी अपने क्वार्टर के निकट गैरेज का निर्माण करते हैं. मतलब, नगर सेवा विभाग के परमिशन के बाद ही कर्मी गैरेज का निर्माण कर सकते हैं. विभाग को विभिन्न सेक्टरों से इस तरह की सूचना व शिकायत मिली है कि कई लोगाें ने बिना परमिशन के ही लंबा चौड़ा गैरेज बना लिया है. कई लोगों ने अवैध रूप से गैरेज का निर्माण कर उसे भाड़ा पर लगा रखा है. कई सेक्टरों में बने गैरेज में तरह-तरह की दुकान भी खुल गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >