बीएसएल में 40 प्रतिशत ठेका श्रमिकों की संख्या घटाने के आदेश का विरोध

बोकारो स्टील प्लांट में 40 प्रतिशत ठेका श्रमिकों की संख्या घटाने के सरकारी आदेश के खिलाफ यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है.

बोकारो. इस्पात कामगार यूनियन-एटक के ठेका प्रकोष्ठ की हुई जीबी मीटिंग राजनीतिक कार्यशाला का आयोजन अगले रविवार को वरीय संवाददाता, बोकारो बोकारो इस्पात कामगार यूनियन-एटक के ठेका प्रकोष्ठ के सदस्यों की जीबी मीटिंग यूनियन ऑफिस सेक्टर तीन डी /823 में रविवार को हुई. अध्यक्षता राम आगर सिंह ने की.

यूनियन महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने पिछले कार्यों और आगे की कार्ड योजना पर रिपोर्ट रखी और होने वाले आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की. इस काम में सांगठनिक रूप से लग जाने का भी आह्वान किया.

श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के दबाव पर सेल व बोकारो स्टील में 2027 तक 40 प्रतिशत ठेका श्रमिकों की संख्या घटाने के आदेश दिया गया है. संकल्प लिया गया कि इस संयंत्र विरोधी और मालिक पक्षीय फरमान का क्रियान्वयन नहीं होने दिया जायेगा. इसके लिए केंद्रीय ट्रेड यूनियन की संयुक्त समिति के निर्णय के आलोक में प्लांट बचाओ-ठेका श्रमिकों की रक्षा करो आंदोलन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जायेगा.

ठेका मजदूरों से घर जाकर मालिकों द्वारा वसूले जा रहे रकम पर भी गंभीर चिंता व्यक्ति की गयी है. फूट डालो-राज करो वाली नीतियों के भंडाफोड़ के लिए राजनीतिक कार्यशाला का आयोजन अगले रविवार को किया जायेगा. एचजी राय, आरआर दास, डे बाबू,ठेका मजदूर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कामरेड प्राण सिंह, मोइन आलम, रामेश्वर शर्मा, मंजूर अंसारी, सत्येंद्र यादव, छोटू कुमार, प्रणव, अक्षय मंडल साकिया इमाम शंकर प्रसाद आदि ने संबोधित किया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sunil kumar tiwari

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >