Bokaro News : प्रतिनिधि, जैनामोड़ (बोकारो). दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित होटल में बुधवार की सुबह हुए भीषण अग्निकांड में जैनामोड़ की बेटी सुरभि की मौत हो गयी. मृतका सुरभि कुमारी उर्फ श्रुतिका बरनवाल (26 वर्ष) जैनामोड़ के भुचंगडीह स्थित विकास आटा चक्की के मालिक रमेश प्रसाद बरनवाल की इकलौती बेटी थी. उसका शव गुरुवार को दिल्ली से जैनामोड़ लाया गया. सुरभि टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के स्कूल ऑफ हैबिटेट स्टडीज के वाटर पॉलिसी एंड गवर्नेंस प्रोग्राम की छात्रा थी. वह मंगलवार को दिल्ली में अपनी चचेरी दीदी के पास रात में रुकी थी. बुधवार की सुबह सुरभि होटल पहुंची और फोन से इसकी सूचना अपने माता-पिता को दी. इसके ठीक बाद यह घटना हो गयी और सुरभि के लिए यह आखिरी इंटरव्यू साबित हुआ. होली क्रॉस स्कूल की छात्रा रही सुरभि ने 12वीं तक की पढ़ाई बोकारो में रहकर की. वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर मुंबई में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थी. गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार चास स्थित गरगा नदी श्मशान घाट में कर दिया गया.
Bokaro News : दिल्ली अग्निकांड में बोकारो की सुरभि ने गंवायी जान
Bokaro News : रात में चचेरी दीदी के यहां रुकी थी, सुबह इंटरव्यू के लिए होटल पहुंची थी सुरभि

Bokaro News : दिल्ली अग्निकांड में बोकारो की सुरभि ने गंवायी जान