Ranchi Varanasi Vande Bharat : बोकारो रेलवे स्टेशन वंदे भारत एक्सप्रेस के स्वागत के लिए तैयार

रांची से बोकारो होकर बनारस तक चलने वाली रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन व ‘एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल’ का 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन शुरुआत करेंगे.

रांची से बोकारो होकर बनारस तक चलने वाली रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन व ‘एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल’ का 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन शुरुआत करेंगे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम मोदी रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.

बोकारो रेलवे स्टेशन ट्रेन के स्वागत के लिए तैयार है. स्टेशन परिसर में कार्यक्रम के लिए सभी सिस्टम व सेटअप लगा दिया गया है. जानकारी के अनुसार, बोकारो स्टेशन परिसर में कार्यक्रम सुबह आठ बजे गण्मान्य का आगमन, 08:05 बजे स्वागत, 08:20 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम व बच्चों का अभिनंदन, 09:15 बजे प्रधानमंत्री ऑनलाइन होंगे.

बोकारो स्टेशन पर स्टॉल में 50 से अधिक सामग्री

वहीं, बोकारो स्टेशन में लगे एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल की संचालिका बबीता सिंह ने बताया कि स्टॉल में 50 ज्यादा सामग्री उपलब्ध है. यह सामग्री ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित है. सामग्री में बिस्कुट, लड्डू, आचार, कुर्ती, चुड़ी, कंगन, तेल, शैंपू सहित अन्य उत्पाद शामिल हैं.

Also Read : Indian Railways: रांची बनारस वन्दे भारत ट्रेन का कितना होगा किराया, PM मोदी करेंगे 12 मार्च को ऑनलाइन शुभारंभ

85 हजार करोड़ से अधिक रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे मोदी

इधर, आद्रा मंडल रेल प्रबंधक सुमित नरुला ने सोमवार को पुरुलिया स्टेशन पर प्रेस वार्ता कर बताया कि पूरे भारत में विभिन्न रेल परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण करेंगे और उन्हें जनता को समर्पित करेंगे. इसकी कुल लागत 85 हजार करोड़ से भी अधिक है.

10 नए वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

इसके अतिरिक्त देश मे 10 नए वंदे भारत ट्रेनों (जिसमें रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन जिसका ठहराव आद्रा मंडल के बोकारो रेलवे स्टेशन पर है.) और एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे स्टालों और ट्रॉलियों का भी लोकार्पण करेंगे. इस अवसर पर आद्रा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबधंक विकास कुमार भी मौजूद थे.

इन चार स्टेशनों पर होंगे कार्यक्रम

श्री नरुला ने बताया कि आद्रा मंडल में चार स्टेशनों (बोकारो, पुरुलिया, विष्णुपुर और बांकुडा) पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ज्ञात हो कि आद्रा मंडल में लगभग 49 लाख की लागत से सात ओएसओपी स्टॉल्स 7 स्टेशनों जिनमें आद्रा, जयचंडी पहाड़, बांकुडा, बिष्णुपुर, बोकारो, भागा, पुरुलिया स्टेशन स्थापित किये गए हैं तथा लगभग 55 लाख की लागत से कुल 23 ओएसओपी ट्रॉली आद्रा मंडल में लगने है.

Also Read : रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन का क्या है रूट और समय, ये है लेटेस्ट अपडेट

इनमें से 7 ओएसओपी ट्रॉली 4 स्टेशनों – आद्रा (2), बांकुडा (2), पुरुलिया(1), बर्नपुर (2) पर चल रहे हैं. शेष 16 ट्रॉली आने बाकी हैं, जिसमें से 7 ट्रॉली के लिए मधुकुंडा, रामकनाली, चंद्रकोणा रोड, गरबेता, बोआईचंडी, इंद्रबिल और झांटीपहाड़ी का चयन कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >