बोकारो में ‘रील्स’ बनाने के पागलपन ने ली किशोर की जान, मालगाड़ी पर चढ़कर बना रहा था वीडियो

Bokaro Railway Accident: बोकारो के बालीडीह में रविवार को रील बनाने के जुनून ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं. बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी के दो किशोर मालगाड़ी की छत पर चढ़कर वीडियो बना रहे थे, तभी ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिससे एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर है. पढ़ें इस दर्दनाक हादसे की पूरी रिपोर्ट.

Bokaro Railway Accident, बोकारो (रंजीत कुमार): बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में, रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. रेलवे गुड साइडिंग एन केबिन के पास खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर रील्स बना रहे दो युवक, 25 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए. इस भीषण हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया है.

हाईटेंशन तार की चपेट में आए दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी के 5 से 7 युवकों का एक ग्रुप रील्स बनाने के लिए रेलवे साइडिंग पहुंचा था. बाकी सभी युवक नीचे थे, लेकिन दो किशोर, कौशिक शर्मा (16 वर्ष) और अभिमन्यु (16 वर्ष), जोश में आकर मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए. रील्स बनाने के दौरान जैसे ही दोनों ने हाथ ऊपर उठाया, उनका संपर्क ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से हो गया. तेज झटके और चिंगारी के साथ दोनों युवक नीचे गिर पड़े.

अस्पताल में एक को मृत घोषित, दूसरे का इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही, आरपीएफ ओसी संतोष कुमार और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद कौशिक शर्मा को मृत घोषित कर दिया. वहीं, अभिमन्यु का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है.

Also Read: धनबाद में खाकी का ‘डांस’ वायरल, लेडी अफसर भोजपुरी गाने पर वर्दी में जमकर थिरकीं

पुलिस ने पहुंचकर ली मामले की जानकारी

घटना की सूचना पर बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली. दोनों युवकों के परिजन भी बदहवास हालत में अस्पताल पहुंच गए हैं. घायलों के दोस्तों ने बताया कि, सभी युवक सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के उद्देश्य से वहां गए थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रेलवे ने प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाने की अपील की है.

Also Read: झारखंड के कोयला नगरी में ‘अपराजिता’ सम्मान समारोह’: शाम में जुटेगा दिग्गजों का जमावड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >