Bokaro News : करंट से युवक की मौत, गांव में मातम

Bokaro News : कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत चट्टी गांव की घटना, इन्वर्टर की बैटरी बदलने के दौरान हुआ हादसा, डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था धर्मेंद्र घांसी.

कसमार, कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत चट्टी गांव में शुक्रवार को इन्वर्टर की बैटरी बदलने के दौरान करंट लगने से गांव के तुलसी घासी के पुत्र धर्मेंद्र घांसी (32) की मौत हो गयी. धर्मेंद्र कसमार और पेटरवार क्षेत्र में पार्सल डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था. मौत से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. धर्मेंद्र परिवार का एकमात्र सहारा और घर का इकलौता चिराग था. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. मां और पिता की स्थिति सबसे अधिक खराब थी. परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र घर में लगे पुराने इन्वर्टर की बैटरी को बदल रहा था. वह पुरानी बैटरी निकालकर नयी बैटरी लगाने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान अचानक इन्वर्टर में तेज करंट दौड़ गया और धर्मेंद्र उसकी चपेट में आ गया. परिजन आनन-फानन में उसे कसमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. वहां से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख उसे बीजीएच (बोकारो जनरल अस्पताल) रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान ही धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया. धर्मेंद्र एक अच्छा क्रिकेट खिलाड़ी भी था. स्थानीय टूर्नामेंट में उसकी टीम अक्सर हिस्सा लेती थी. उसकी मौत से गांव के क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में गहरा शोक व्याप्त है. कई युवाओं ने कहा कि धर्मेंद्र की जगह अब कभी नहीं भर सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >