Bokaro News : डांडिया के दौरान सुरक्षा व चिकित्सा पर जागरूकता को लेकर कार्यशाला

Bokaro News : डांडिया उत्सव को सांस्कृतिक सौहार्द व शांति के माहौल में आयोजित करने पर जोर, आयोजन स्थल पर मजबूत सुरक्षा तंत्र सुनिश्चित करने की आवश्यकता बतायी.

बोकारो, डांडिया महोत्सव को शांतिपूर्ण व सुरक्षित बनाने की दिशा में सोमवार को समाहरणालय सभागार में नागरिक सुरक्षा बोकारो की ओर से प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित हुई. चास व बोकारो के विभिन्न डांडिया कार्यक्रमों के आयोजक शामिल हुए. शुरुआत चास एसडीओ प्रांजल ढांडा, सिविल डिफेंस के डिविजनल वार्डन डॉ एसपी वर्मा व आकाश अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निशांत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. चास एसडीओ सुश्री ढांडा ने कहा कि डांडिया उत्सव को सांस्कृतिक सौहार्द व शांति के माहौल में आयोजित किया जाये. उन्होंने आयोजन स्थल पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था, महिलाओं के लिए शौचालय व मजबूत सुरक्षा तंत्र सुनिश्चित करने की आवश्यकता बतायी. डॉ एसपी वर्मा व डॉ निशांत कुमार ने प्रतिभागियों को रोगी ढोने की शय्या बनाने, रक्तस्राव रोकने व सीपीआर देने की प्रक्रिया सिखायी.

अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की विधि बतायी

नागरिक सुरक्षा बोकारो के स्वयंसेवक जय प्रकाश सिंह, विनोद व प्रीतम ने अगलगी की घटनाओं से निबटने की कला का प्रदर्शन किया. कार्यशाला में शामिल आयोजकों की ओर से शिखर रस्तोगी ने कहा कि जिला प्रशासन व नागरिक सुरक्षा की ओर से दी गयी जीवन रक्षक जानकारी अमूल्य है. इससे आयोजक आपातकालीन स्थितियों से बेहतर तरीके से निबट सकेंगे. कार्यशाला में सेक्टर-चार थाना व सिटी थाना, यातायात पुलिस पदाधिकारी, नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी मुरारी झा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >