Bokaro News : अधिकारों के प्रति सचेत रहें श्रमजीवी महिलाएं

Bokaro News : कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत सचिवालय में महिला कामगारों के बीच हक-अधिकार को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया.

कसमार, कसमार प्रखंड के टांगटोना स्थित पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को श्रमजीवी महिला समिति, जमशेदपुर के सौजन्य से महिला कामगारों के बीच हक-अधिकार को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. अधिवक्ता सह पूर्व प्रमुख विजय किशोर गौतम, स्थानीय मुखी सुमित्रा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य प्रिया देवी, अधीरचंद्र शर्मा, महिला संगठन की नेत्री सरस्वती सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे. विजय किशोर गौतम ने श्रमजीवी महिलाओं को उनके विभिन्न अधिकारों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि अधिकारों को लेकर कानून की जानकारी नहीं होने के कारण महिलाओं को शोषण व उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है और उन्हें उचित अधिकार व मान सम्मान नहीं मिल पाता है. इसलिए अधिकारों की जानकारी होनी सभी के लिए जरूरी है. मुखिया सुमित्रा कुमारी व पंसस प्रिया देवी ने भी श्रमजीवी महिलाओं के अधिकारों को लेकर बातचीत की. सरस्वती सिंह ने कहा कि महिलाओं को हमेशा मुखर रहने की जरूरत है, तभी वह अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं. कार्यशाला में खेलों के माध्यम से भी श्रमजीवी महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया. इसी तरह कहानियां सुनाकर, खेलों के जरिये और तस्वीरों की मदद से महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने वाले कानून की जानकारी भी दी गयी. कार्यशाला में महिलाओं को अपने किसी भी समस्या एवं उत्पीड़न की शिकायत कहां और कैसे करनी है, इसके बारे में भी विस्तार से बताया गया. डीएलएसए क्या है और कैसे यह मुफ्त में कानूनी मदद देती है, इसके बारे में भी जानकारी दी गयी. कार्यशाला में टांगटोना समेत आसपास के गांवों की दर्जनों श्रमजीवी महिलाएं शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >