Bokaro News : सरकार की याेजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : जिलाध्यक्ष

Bokaro News : झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो महानगर समिति की बैठक, नगर निकाय चुनाव की तैयारी का कार्यकर्ताओं को दिया गया निर्देश.

चास, चास धर्मशाला मोड़ स्थित मारवाड़ी पंचायत भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो महानगर समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मंटू यादव व संचालन सचिव मदन कुमार महतो ने किया. संगठन की मजबूती और आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी. जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि हेमंत सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना हम सभी कार्यकर्ताओं का प्राथमिक दायित्व है. कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर विकास योजनाएं बना रही है और उन्हें धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है. महानगर अध्यक्ष श्री यादव ने चास नगर निगम व फुसरो नगर परिषद के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि नगर निकाय चुनाव की घोषणा राज्य सरकार द्वारा कभी भी की जा सकती है. कहा आप सभी अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं और वार्ड स्तर पर बूथ कमेटियों को यथाशीघ्र सशक्त बनाएं. मौके पर केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार, हीरालाल मांझी, आलोक सिंह, फिरदौस अंसारी, फैयाज खान, आकाश टुडू, मनोज हेंब्रम, भोलू खान, मिथुन मंडल, चंदू सिंह मुंडा, प्रमोद तापड़िया, दीपक महतो, आलोक सिंह, सदानंद गोप, भागीरथ शर्मा, महताब खान, नैयर जमाल, अर्जुन महतो, उदय कुंभकार,कन्हैया सिंह, दीपू सिंह, दिनेश यादव, पिंटू पासवान, सावित्री बाउरी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >