Bokaro News : पिंड्राजोरा पंचायत की महिलाओं ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

Bokaro News : महिलाओं ने भ्रमण कर शराब बनाने वालों को कड़ी चेतावनी दी. गांव में किसी भी प्रकार की नशा सामग्री तैयार की व लोगों को खिलाया-पिलाया, तो उसका सख्त विरोध करते हुए प्रशासन को सूचित किया जायेगा.

पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वालाडीह गांव में गुरुवार को महिलाओं ने नशा मुक्ति अभियान चलाया. महिलाओं ने भ्रमण कर शराब बनाने वालों को कड़ी चेतावनी दी. कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की नशा सामग्री तैयार की व लोगों को खिलाया-पिलाया, तो उसका सख्त विरोध करते हुए प्रशासन को सूचित किया जायेगा. अभियान के बाद महिलाओं ने जनप्रतिनिधियों के साथ पिंड्राजोरा थाना में ज्ञापन सौंपा. सरस्वती देवी, मिथिला देवी, काजल गोप, उर्मिला देवी, अंजना देवी, अंजू देवी, ममता देवी, भानु देवी, कविता देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, उर्मिला देवी, जोसना देवी, झानू देवी ने बताया कि अवैध रूप से नशा सामग्री की बिक्री की जा रही है. इस कारण हम महिलाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है. नशा सेवन कर घर लौट कर अशांति फैलाने का काम नशाखोरों द्वारा किया जा रहा है, जिस कारण परिवार पर बुरा असर हो रहा है. वहीं पंचायत के मुखिया कृष्ण पद महतो, पंचायत समिति सदस्य किशोर कुमार, उप मुखिया राजकुमार गोप ने अभियान समर्थन किया. कहा कि स्थानीय प्रशासन से यह मांग करते हैं, कि प्रशासन इन सभी महिलाओं का साथ देकर पूरे पंचायत को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें. पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन ने महिलाओं को हर संभव नशा मुक्ति अभियान में साथ देने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >