Bokaro News : वेदांता इएसएल तीरंदाजी अकादमी ने खिलाड़ियों व कोच को किया सम्मानित

Bokaro News : कृतिका कुमारी को लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए दिया गया विशेष रिकर्व धनुष, प्रशिक्षण लेने वाले सभी 50 बच्चों को नयी यूनिफॉर्म, जूते व तीरंदाजी गियर किट मिला.

बोकारो, वेदांता इएसएल की ओर से चलायी जा रही तीरंदाजी अकादमी ने शनिवार को सियालजोरी में सम्मान समारोह आयोजित कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा तीरंदाजों और उनके सभी कोच को सम्मानित किया. उन खिलाड़ियों को भी सम्मान मिला, जिन्होंने बीते सभी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. सम्मान पाने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में चितरंजन टुडू (एक स्वर्ण), बानी कुमारी और तन्नू कुमारी (2-2 स्वर्ण), सत्यमी कुमारी और सुहाना परवीन जैसे नाम शामिल हैं.

वहीं कृतिका कुमारी को लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए एक विशेष रिकर्व धनुष दिया गया. अकादमी के सभी कोच बुदेश्वर मुर्मू (मुख्य कोच), संजू कुमारी (सहायक कोच) व एसपी घोष (शारीरिक कोच) को भी सहयोग व मार्गदर्शन के लिए सम्मान मिला. अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले सभी 50 बच्चों को नयी यूनिफॉर्म, जूते व तीरंदाजी गियर की किट दी गयी. मौके पर इएसएल स्टील लिमिटेड के उप निदेशक (केंद्रीय इंजीनियरिंग) दुर्गा प्रसन्ना पांडा, बोकारो जिला तीरंदाजी संघ की सचिव एंजेला सिंह, स्थानीय प्रतिनिधि सरपंच रफीक आलम और पंचायत समिति सदस्य पशुपति महतो भी मौजूद थे.

2020 में हुई थी अकादमी की शुरुआत, अब तक 190 से ज्यादा पदक जीते

सीएसआर प्रमुख कुणाल दरिपा ने कहा कि खेल जीवन बदल सकते हैं. आगे भी ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने व उन्हें आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे. 15वीं झारखंड राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप -2023 में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. शुरुआत 2020 में हुई थी. अब तक 190 से ज्यादा पदक जीता हैं. अकादमी 9, 14, 17 व 21 वर्ष तक की उम्र के 50 बच्चों को ट्रेनिंग देती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >