Bokaro News : वाहन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

Bokaro News : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बंगाल बॉर्डर चेकनाका के समीप घटी, पुलिस ने शव को कब्जे लेकर शुरू की मामले की जांच.

पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बंगाल बॉर्डर चेकनाका के समीप गुरुवार की देर रात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जानकारी के अनुसार चास मोड़ बंगाल की ओर से लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति पैदल आ रहा था वहीं विपरीत दिशा से जा रही वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. सूचना पाकर पिंड्राजोरा पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस शव को कब्जे में लेकर व्यक्ति की तलाश में जुट गयी है. सेवाती घाटी में बाइक दुर्घटना में खैराचातर के दो युवक जख्मी कसमार, कसमार थाना क्षेत्र के सेवाती घाटी में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. यह हादसा झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र में उस समय हुआ, जब खैराचातर निवासी सदानंद जायसवाल और बलदेव दे बाइक से सेवाती घाटी के रास्ते पश्चिम बंगाल के झालदा जा रहे थे. जानकारी के अनुसार, घाटी में उतरते समय झरने के समीप बाइक का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. दुर्घटना में सदानंद जायसवाल के सिर में गंभीर चोट आयी है. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है. वहीं बलदेव दे को पैर एवं अन्य हिस्सों में हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज गांव में ही किया जा रहा है. जानकारी मिलने पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर घायल सदानंद के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया. दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >