Bokaro News : आदिवासी सेंगेल अभियान ने किया सीएम, सांसद व विधायक का पुतला दहन

Bokaro News : जिलाध्यक्ष बोले : झामुमो ने वोट की लालच में कुड़मी समाज को एसटी बनाने का प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष फैसला पहले से घोषित किया हुआ है.

जैनामोड़, जैनामोड़ तिलका मुर्मू चौक पर सोमवार को आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से कुड़मी को आदिवासी बनाने वाले के विरोध में पुतला दहन किया गया. कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित 28 आदिवासी विधायक व पांच आदिवासी सांसद का पुतला दहन किया. नेतृत्व बोकारो जिला अध्यक्ष सुखदेव मुर्मू ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि झामुमो ने वोट की लालच में कुड़मी समाज को एसटी बनाने का प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष फैसला पहले से घोषित किया हुआ है. कुड़मी महतो समाज को इस मुद्दे पर ऑक्सीजन देकर भड़ाकने का काम किया है. श्री मुर्मू ने कहा कि राज्य में वोट बैंक की राजनीति हावी है. इसलिए कुड़मी समाज का विरोध के बदले आदिवासियों को झामुमो का 28 आदिवासी विधायक का विरोध करना जरूरी है. सेंगेल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि कुड़मी समाज दावा कर रहा है कि 1950 के पूर्व तक वे एसटी थे, इसकी पुष्टि के लिए उन्हें न्यायालय जाना चाहिए. मौके पर हराधन मरांडी, लोबिन मुर्मू, जयराम सोरेन, करमचंद हांसदा, चंद्रमोहन मरांडी, फूलचंद किस्कू, विजय टुडू, गोपीनाथ मुर्मू, आनंद टुडू, ललिता सोरेन, सोनाराम मुर्मू, रिझू मुर्मू , सुरेश टुडू, संतोष सोरेन, कालीचरण किस्कू, सुभाष हांसदा, बृजमोहन मुर्मू, गजेंद्र बास्के, किसुन राम बास्के, बुटान बेसरा, संजय टुडू, विजय मरांडी, विजय मरांडी, राजकिशोर मुर्मू, मंगल मुर्मू, चंद्र किस्कू, सूरजलाल टुडू, रामप्रसाद सोरेन, सावित्री मुर्मू, सुरजमुनी सोरेन, जोबा मरांडी, मंजू मरांडी, सुरजमूनी हांसदा, सोमरी मुर्मू, अनिता किस्कू, शांति सोरेन, शिवलाल मुर्मू, महेंद्र मुर्मू, संजय मुर्मू, सोनामुनी मुर्मू, अंजलि सोरेन, उपासी मुर्मू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >