Bokaro News : टीम ने इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट थ्रू इफेक्टिव एप्रोच ट्रेनिंग संस्थान का किया निरीक्षण

Bokaro News : जिले के किसानों को प्रशिक्षण देकर योजनाओं से जोड़ा जायेगा, कृषि फार्म की बची जमीन पर बांध बनाकर मछली पालन किया जायेगा.

जैनामोड़, जरीडीह प्रखंड स्थित इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट थ्रू इफेक्टिव एप्रोच ट्रेनिंग संस्थान का गुरुवार को उपायुक्त के निर्देश पर एक टीम ने निरीक्षण किया. टीम में जिला कृषि पदाधिकारी मोहम्मद शाहिद, जिला उद्यान पदाधिकारी शशि रंजन, जिला गांव पदाधिकारी त्रिदेव मंडल, जिला पदाधिकारी नीलम सरोज इक्का शामिल थे. संस्था द्वारा किये गये कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान कृषि, पशु पालन, बागवानी, सब्जी नर्सरी, मछली पालन, ट्रेनिंग सेंटर गार्ड, मधुमक्खी पालन जैसे पूरे हुए कार्य को देखते कहा कि जिले के किसानों को यहां अच्छा प्रशिक्षण देने के साथ कृषि व पशुपालन क्षेत्र में जुड़े रहने पर मदद मिलेगी. अधिकारियों ने कहा कि इस संस्था द्वारा 33 तरह की योजनाओं में 15 काे पूरा कर लिया गया है. इसके बाद जिले के किसानों को प्रशिक्षण देकर इन सभी योजनाओं से जोड़ा जायेगा. संस्था के सेक्रेटरी सुशील कुमार झा ने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल होगी. अधिकारियों से बात भी हुई है कि कृषि फार्म में जो बाकी जमीन बची है, उसको बांध बनाकर मछली पालन किया जायेगा. मौके पर सुमन सिंह, रोहित मंडल, सचिन कुमार, स्नेहा भारती मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >