Bokaro News : सरकार ने निभाया वादा, धान खरीद के बदले किसानों को मिली एकमुश्त राशि

Bokaro News : बोकारो जिले में अबतक 60 किसान पहुंचे धान खरीद केंद्र, 26 को एमएसपी दर से हुआ भुगतान.

बोकारो, जिले में 15 दिसंबर से हुए धान बिक्री के लिए अबतक 60 किसान केंद्र पहुंचे हैं. 2863.25 क्विंटल धान की खरीद सरकारी स्तर पर की गयी. जिले में रजिस्टर्ड 9129 किसान के लिए विभाग की ओर से 1328 एसएमएस भेजा गया. सरकार ने किसानों से किया गया वादा पूरा किया है. धान खरीद के बदले जिले में 7014962.50 रुपये का पेमेंट जनरेट किया गया है. 26 किसानों से धान खरीद के बदले 2678178.19 रुपये का भुगतान कर दिया गया. यानी चार दिनों के अंदर भुगतान हो गया. बता दें कि जिले में धान क्रय के लिए 17 केंद्र स्थापित किये गये हैं.

पहली बार एक बार में हो रहा भुगतान

किसानों की सहूलियत को देखते हुए विभाग इस वर्ष पहली बार एकमुश्त भुगतान कर रही है. धान का सत्यापन कार्य सप्ताह भर में पूरा किया जा रहा है. प्रक्रिया पूरी होते ही पूरी राशि एक साथ सीधे किसानों के बैंक खाते में भुगतान हो रही है. 2025-26 से पहले किसानों को दो किस्त में राशि का भुगतान किया जाता था.

धान की करें अच्छी तरह से सफाई

धान क्रय कार्य को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किसानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है. किसानों से अपील की गयी है कि वे धान क्रय केंद्र पर जाने से पहले धान की अच्छी तरह सफाई कर लें. पूरी तरह सूखा कर ही केंद्र पर लाएं, ताकि गुणवत्ता मानकों के अनुरूप धान की खरीद हो सके. किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य प्राप्त हो.

यहां हो रही धान की खरीद

जिले में धान क्रय के लिए किसान गायछंदा पैक्स लिमिटेड, पोटसो पैक्स लिमिटेड, तिलैया पैक्स लिमिटेड, बारीड़ारी पैक्स लिमिटेड, राधा नगर पैक्स लिमिटेड, सिंहपुर पैक्स लिमिटेड, हिसीम पैक्स लिमिटेड, बागदा पैक्स लिमिटेड, साबड़ा पैक्स लिमिटेड, चंदनकियारी एफपीओ, तेलो एफपीओ, बुंडू पैक्स लिमिटेड, अराजू पैक्स लिमिटेड, पेंक पैक्स लिमिटेड, सतनपुर पैक्स लिमिटेड, मधुकरपुर पैक्स लिमिटेड व लुगुबुरु एफपीओ में धान का बिक्री कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >