Bokaro News : भावनात्मक रूप से जवानों को मजबूत करना है लक्ष्य : डीआइजी

Bokaro News : सीआइएसएफ में एम पावर का तीन वर्षों के लिए अवधि विस्तार, जवानों व उनके परिवार के सदस्यों को मिलेगा लाभ.

बोकारो, सीआइएसएफ ने आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट के अंतर्गत आने वाले मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक उद्यम एम पावर के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर कर तीन वर्षों के लिए अवधि विस्तार किया है. इससे सीआइएसएफ कर्मियों व परिवार को लाभ मिलेगा. एम पवार एक मानसिक स्वास्थ्य समग्र कल्याण का केंद्र है. हमारा लक्ष्य जवान मानसिक रूप से लचीला, भावनात्मक रूप से मजबूत व राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार रहे. एम पावर का प्रोजेक्ट मन 21 शहरों में परामर्शदाता उपलब्ध करायेगा. यह जानकारी सीआइएसएफ डीआइजी बोकारो यूनिट नीति मित्तल ने सोमवार को पत्रकारों को दी.

श्रीमती मित्तल ने कहा कि अवधि विस्तार नीरजा बिड़ला द्वारा स्थापित सीआइएसएफ व एम पावर द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गयी एक अग्रणी मानसिक स्वास्थ्य पहल प्रोजेक्ट मन के सफल कार्यान्वयन के बाद हुआ है. समझौता ज्ञापन पर औपचारिक रूप से प्रवीण शेख (अध्यक्ष – एमपावर व सुधा सेथिल (वाइस प्रेसिडेंट संरक्षिका) ने हस्ताक्षर किये है. प्रोजेक्ट मन के लिए प्रारंभिक समझौता ज्ञापन पर सीआइएसएफ व एम पावर ने नवंबर 2024 में एक वर्ष के लिए हस्ताक्षर किया था. इस एक वर्ष के दौरान लगभग 75 हजार से अधिक जवान व उनके परिवारों को पेशेवर सेवाओं का लाभ मिला है.

वर्ष 2024 व 2025 में सीआइएसएफ में आत्महत्या की दर राष्ट्रीय औसत से कम

श्रीमती मित्तल ने कहा कि वर्ष 2024 व 2025 में सीआइएसएफ में आत्महत्या की दर राष्ट्रीय औसत से कम हो गयी. वर्तमान में 13 सीआइएसएफ सेक्टरों में 23 एम पावर परामर्शदाताओं व चिकित्सीय मनोवैज्ञानिकों द्वारा सेवा प्रदान की जा रही है. अब परामर्शदाताओं की संख्या बढ़कर 30 हो जायेगी. सेवाओं का विस्तार पटना, अहमदावाद, प्रयागराज, भोपाल, इंदौर, जम्मू, चंडीगढ़, जयपुर व कोचीन सहित अन्य स्थानों पर भी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >