Bokaro News : ठंड में बेसहारा लोगों के लिए सहारा बना आश्रय गृह

Bokaro News : चास नगर निगम की ओर से संचालित की जा रही है महिला-पुरुष निःशुल्क आश्रय गृह.

बोकारो, कड़ाके की ठंड को देखते हुए दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत चास नगर निगम की ओर से आश्रय विहीन लोगों के लिए प्रभावी पहल की गयी है. नगर निगम की ओर से आइटीआइ मोड़ में महिला व जोधाडीह मोड़ में पुरुष आश्रय गृह की नि:शुल्क व्यवस्था की गयी है. पुरुष में 15 व महिला आश्रय गृह में 20 बेड की व्यवस्था की है. दोनों ही आश्रय गृह में हवादार कमरे उपलब्ध हैं, जिससे आश्रितों को सुरक्षित व आरामदायक वातावरण मिल सके. आश्रय विहीनों के लिए बेड, तकिया, कंबल, मच्छरदानी व रूम हीटर की व्यवस्था है. इसके साथ ही मानक प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, अग्नि सुरक्षा द फर्स्ट एड बॉक्स जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करायी गयी है.

रेस्क्यू किये गये लोगों को निःशुल्क भोजन

रेस्क्यू के माध्यम से लाये गये असहाय, निर्बल व शहरी गरीब आश्रय विहीनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिए दाल-भात केंद्र से जोड़ा गया है, जिससे उन्हें नियमित रूप से भोजन मिल सके. महिला एवं पुरुष रेस्क्यू टीम द्वारा सप्ताह में तीन बार 24×7 रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य सड़क, सार्वजनिक स्थल व खुले स्थानों पर रह रहे जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >