Bokaro News : सर्विसेज व मिल जोन वन की टीम फाइनल में

Bokaro News : बीएसएल अंतर विभागीय क्रिकेट चैंपियनशिप : सर्विसेज की टीम ने बीपीएससीएल को 92 रनों से किया पराजित.

बोकारो, बीएसएल क्रीड़ा एवं नागरिक सुविधाएं विभाग की ओर से आयोजित अंतर विभागीय किकेट चैंपियनशिप में शनिवार को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले गए. सेक्टर चार स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये पहले मैच में सर्विसेज की टीम ने बीपीएससीएल की टीम को 92 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्विसेज की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 178 रनों का स्कोर बनाया. टीम की ओर से गयासुद्दीन अंसारी ने नाबाद 46, अभिषेक कुमार ने 36 तुषार कुमार ने 31 दीपक कुमार ने नाबाद 23 व लालू उरांव ने 22 रन बनाये.

बीपीएससीएल की ओर से दीपू साहू, विकास कुमार, प्रशांत व कमलेश को एक-एक सफलता मिली. जवाबी पारी खेलने उतरी बीपीएससीएल की टीम 15.4 ओवर में 86 रनों पर सिमट गयी. टीम की ओर से कुलदीप मीणा ने 35 एवं कमलेश ने 14 रन बनाये. सर्विसेज की ओर से गणेश पासवान ने चार ओवर में 13 रन खर्च कर छह विकेट लिए. जबकि अरुण कुमार, सनोज, सुमन कुमार व सलीम यूसुफ को एक- एक सफलता मिली.

आयरन जोन वन की टीम दो विकेट से हुई पराजित

वहीं दूसरे खेले गये सेमीफाइनल मैच में मिल जोन वन की टीम ने आयरन जोन वन की टीम को दो विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरन जोन वन की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 109 रन बनाये. मयूर कुमार रावत 38, उज्जवल वत्स ने नाबाद 32, मार्शल सोरेन ने 15 व कुंदन ने 10 रन बनाये. मिल जोन वन की ओर से चंद्रभान झा ने 24 रन देकर व प्रेमनाथ ने 10 रन देकर दो-दो विकेट लिये. जबकि अजीत कुमार व मनोज भारती को एक-एक सफलता मिली. जवाबी पारी खेलते हुए मिल जोन वन की टीम ने जीत के लिए जरूरी 114 रन 19.3 ओवर में आठ विकेट खोकर बना लिए. टीम की ओर से दीपक कुमार सिंह ने 56 व नीलेश सिंह ने 32 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी में आयरन जोन वन की ओर से अभय तोमर ने 17 रन देकर व कुंदन ने 19 रन देकर दो- दो विकेट लिए. जबकि रोहित कुमार व रविशंकर कुमार को एक-एक सफलता मिली. दो खिलाड़ी रन आउट हुए. चैंपियनशिप का फाइनल मैच 28 मई को खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >