Bokaro News : सामाजिक क्रांति की अग्रदूत थीं सावित्रीबाई फुले

Bokaro News : सेक्टर नौ स्थित राजद जिला कार्यालय में मनायी गयी देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती.

बोकारो, राष्ट्रीय जनता दल बोकारो जिला के सेक्टर नौ बड़ा खटाल स्थित कार्यालय में भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती मनायी गयी. उनके चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी. प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी व जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि सावित्रीबाई फुले सामाजिक क्रांति की अग्रदूत थीं. सावित्रीबाई फुले ने जो शिक्षा की मशाल महिलाओं के लिए जलायी थी, उस कारण हीं आज महिला सशक्तीकरण का काम हो सका है. उनके कामों को आगे बढ़ाने की जरूरत है. कहा कि सावित्रीबाई फुले उस दौर में ना सिर्फ खुद पढ़ीं, बल्कि दूसरी लड़कियों के पढ़ने का भी बंदोबस्त किया, आज महिलाओं को उन्हें आदर्श मानना चाहिए. सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जिया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना. वहीं, युवा राजद के प्रदेश महासचिव जितेंद्र नारायण यादव, राजद के राज्य परिषद सदस्य बढ़न गोप, राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रो दिनेश सिंह, महिला राजद जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, दलित प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष संदीप पासवान आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये. कहा कि सावित्रीबाई फूले वंचितों व महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाने वाली महान नायिका थीं. राष्ट्र उन्हें हमेशा याद रखेगा. मौके पर सीताराम यादव, सरोज देवी, अशोक यादव, रमाकांत साह, ललन यादव, रिंकी देवी, हंसिका रानी, रामकरण राय, परशुराम यादव, राजेश यादव, राजदेव पाल, सातों यादव, महेंद्र यादव, भोला, सुधीर, महेंद्र, प्रकाश सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >