Bokaro News : धूमधाम से मनेगी सरस्वती पूजा, तैयारियां पूरी

Bokaro News : जिले में जगह-जगह बनाये गये पंडाल, प्रतिमा स्थापित कर होगी पूजा-अर्चना, विद्यार्थियों व युवाओं में खासा उत्साह.

बोकारो, विद्या की देवी मां सरस्वती पूजा 23 जनवरी (शुक्रवार) को मनायी जायेगी. इसकी सभी तैयारियां चास-बोकारो सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी कर ली गयी हैं. जगह- जगह पंडाल बनाया गया है. विद्यार्थियों व युवाओं में उत्साह और उमंग का माहौल है. शैक्षणिक संस्थानों सहित कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जायेगी.

बीएसएल के विभिन्न सेक्टर- 01, 02, 03, 04, 05, 06, 08 09, 11,12, को-ऑपरेटिव कॉलोनी, बीएसएल एलएच, झोपड़ी कॉलोनी, रितुडीह, बारी कॉ-ओपरेटिव कॉलोनी, जोशी कॉलोनी, कर्नल मार्केट माराफारी, रेलवे कॉलोनी, बालीडीह, चंदनकियारी, चास, जैनामोड़, पेटरवार, पिंड्राजोरा, तलगड़िया सहित अन्य स्थानों पर मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से होती है.

बाजारों में रही चहल- पहल

सरस्वती पूजा को लेकर गुरुवार को दूंदीबाद बाजार, चास बाजार सहित अन्य मार्केट में पूजा की सामग्री की खरीदारी को लेकर चहल-पहल रही. लोगों ने फलों, चुनरी सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी की. वहीं कई लोगों ने मां सरस्वती की प्रतिमा मूर्तिकार से खरीदार शैक्षणिक संस्थान, घरों व पूजा पंडालों में ले गये, जहां शुक्रवार को भव्य रूप से पूजा की जायेगी. पंडालों को रंग-बिरंगी लाइटों और सजावटी सामग्रियों से सजाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को आकर्षित किया जा सके. प्रशासन भी पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरी तैयारी कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >