Bokaro News : सेल शाबाश योजना : 38 कर्मचारियों को मिला पुरस्कार

Bokaro News : 2024-25 की दूसरी छमाही में कैटेगरी-II में चयनित कर्मचारियों को मिला सम्मान, बोले निदेशक प्रभारी उत्कृष्टता, निष्ठा व समर्पण के लिए मिला सम्मान

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के मानव संसाधन विभाग की ओर से शनिवार को बोकारो क्लब में ‘सेल शाबाश योजना’ के अंतर्गत 2024-25 की दूसरी छमाही में कैटेगरी-II में चयनित कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी ने कहा कि यह योजना सेल की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य उन कर्मचारियों को पहचान और प्रोत्साहन प्रदान करना है, जो अपने कार्य में उत्कृष्टता, निष्ठा व समर्पण का प्रदर्शन करते हैं. यह सम्मान उनके प्रयासों, संस्था के लक्ष्यों में उनके योगदान व अनुकरणीय कार्य संस्कृति को रेखांकित करता है. मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एके शरण ने योजना की रूपरेखा, उद्देश्य व इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला.

कर्मियों के परिजनों के लिए भी हर्ष का क्षण बना समारोह

अवसर पर 38 कर्मचारियों को व्यक्तिगत व एक समूह पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. श्री तिवारी ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. यह सम्मान समारोह ना केवल कर्मचारियों के लिए गर्व का विषय रहा, बल्कि उनके परिजनों के लिए भी एक हर्ष का क्षण बना, जिन्होंने अपने प्रियजनों की उपलब्धियों को प्रत्यक्ष रूप से साझा किया. कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) प्रगति कुमारी व सिबिल सिंह ने किया.

ये थे मौजूद

मौके पर अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगनी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सीआर मिश्रा व प्रभारी बोकारो जनरल हॉस्पिटल डॉ बीबी करुणामय सहित मुख्य महाप्रबंधक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >