Bokaro News : एक्सप्रेस-वे निर्माण में मांगों की अनदेखी को लेकर 10 जनवरी को धरना देने का निर्णय

Bokaro News : भारत माला परियोजना फेज-2 के तहत वाराणसी से कोलकाता सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे निर्माण में बगियारी मोड़ में इंटरचेंज निर्माण समेत अन्य कई मांग है शामिल.

कसमार, भारत माला परियोजना फेज-2 के तहत वाराणसी से कोलकाता सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे निर्माण में स्थानीय मांगों की अनदेखी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में शुक्रवार को दुर्गापुर मुखिया सह जेएलकेएम जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो उर्फ अमरलाल ने ग्रामीणों का संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन बेरमो एसडीओ को सौंपा. आवेदन में कसमार प्रखंड अंतर्गत बगियारी मोड़ में सर्विस इंटरचेंज निर्माण की प्रमुख मांग उठायी गयी है. इसके अलावा ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि एक्सप्रेस-वे निर्माण में लगी कंपनी के भारी वाहनों और मशीनों का आवागमन गांव की सड़कों से कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और आम लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. इसी को ले 10 जनवरी 2026 को निर्माण कंपनी के कार्यस्थलों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. आवेदन करने वालों में जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, मधुसूदन झा, ईश्वर रजक, जवाहरलाल महतो, मुक्तेश्वर दास महतो, ममता देवी, शिवानी कुमारी, अहलाद महतो, सुलेखा कुमारी, रमेश महतो, हेमंत कुमार महतो, ललिता कुमारी, राजेश्वरी मांझी, लक्ष्मी देवी, मनोरंजन महतो, धीरज कुमार, धीरेन महतो, बहादुर महतो, रामकिंकर महतो, बलदेव महतो, मोहम्मद इब्राहिम अंसारी, हराधन महतो, भीम चंद्रपाल, कंचन प्रमाणिक, आशीष महतो समय दर्जनों ग्रामीण शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >