Bokaro News : निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी कर्मियों को समुचित प्रशिक्षण जरूरी

Bokaro News : जिला अंतर्गत नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष व सुचारू संचालन को लेकर प्रशिक्षण कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों की बैठक हुई.

बोकारो, जिला अंतर्गत नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष व सुचारू संचालन को लेकर प्रशिक्षण कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रशिक्षण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी प्रभाष दत्ता ने की. श्री दत्ता ने प्रशिक्षण की समयबद्धता, गुणवत्ता व राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया. श्री दत्ता ने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी कर्मियों को समुचित प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है, ताकि मतदान व मतगणना प्रक्रिया निर्विघ्न संपन्न करायी जा सके. बैठक के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारी निर्धारण व समन्वय के साथ कार्य पूर्ण करने पर चर्चा हुई.

नगरपालिका चुनाव को लेकर हुआ कोषांग का गठन

नगरपालिका (आम) चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुधवार को विभिन्न निर्वाचन कोषांगों का गठन किया. हर कोषांग में एक वरीय पदाधिकारी व एक नोडल पदाधिकारी को नामित किया गया है.

नगरपालिका निर्वाचन : • वरीय पदाधिकारी : शताब्दी मजूमदार, उप विकास आयुक्त, • नोडल पदाधिकारी : शफीक आलम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी.

कार्मिक : • वरीय पदाधिकारी : शताब्दी मजूमदार, उप विकास आयुक्त, • नोडल पदाधिकारी : प्रेमचंद्र कुमार सिन्हा, स्थापना उप समाहर्ता.

मतपत्र व मतपेटिका : • वरीय पदाधिकारी : मुमताज अंसारी, अपर समाहर्ता, • नोडल पदाधिकारी : द्वारिका बैठा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी.

सामग्री : • वरीय पदाधिकारी : मेनका, निदेशक, भूमि परियोजना एवं पुनर्वास, • नोडल पदाधिकारी : ऋतुराज कुमार प्रसाद, जिला सहकारिता पदाधिकारी.

परिवहन : • वरीय पदाधिकारी : शताब्दी मजूमदार, उप विकास आयुक्त, • नोडल पदाधिकारी : मारुति मिंज, जिला परिवहन पदाधिकारी.

विधि-व्यवस्था सह आदर्श आचार संहिता : • वरीय पदाधिकारी : शताब्दी मजूमदार, उप विकास आयुक्त,

• नोडल पदाधिकारी : प्रांजल ढांडा- एसडीओ चास व मुकेश मछुआ, एसडीओ बेरमो

हेल्पलाइन एवं जन शिकायत निवारण : • वरीय पदाधिकारी : मुमताज अंसारी, अपर समाहर्ता, • नोडल पदाधिकारी : शफीक आलम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी.

प्रेक्षक : • वरीय पदाधिकारी : मुमताज अंसारी, अपर समाहर्ता, • नोडल पदाधिकारी : रवि कुमार, जिला खनन पदाधिकारी.

प्रशिक्षण : • वरीय पदाधिकारी : प्रभाष दत्ता, जिला नजारत सह उप समाहर्ता, • नोडल पदाधिकारी : जगरनाथ लोहरा, डीइओ व अतुल चौबे, डीएसइ.

मीडिया : • वरीय पदाधिकारी : शताब्दी मजूमदार, उप विकास आयुक्त, • नोडल पदाधिकारी : रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी.

निर्वाचन व्यय अनुश्रवण : • वरीय पदाधिकारी : मुमताज अंसारी, अपर समाहर्ता, • नोडल पदाधिकारी : नवनीत निश्चल, राज्य कर सहायक आयुक्त.

सूचना प्रौद्योगिकी : • वरीय पदाधिकारी : मेनका, निदेशक, भूमि परियोजना एवं पुनर्वास, • नोडल पदाधिकारी : धनंजय कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी.

नियंत्रण कक्ष : • वरीय पदाधिकारी : मुमताज अंसारी, अपर समाहर्ता.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >