Bokaro News : सेक्टर की सड़कों के भरे जायेंगे गड्ढे, होगा पैच वर्क

Bokaro News : बीएसएल नगर सेवा सीजीएम से मिला बीएकेएस का प्रतिनिधमंडल, विभिन्न मामलों को लेकर सकारात्मक आश्वासन मिला.

बोकारो, बोकारो स्टील प्रबंधन की ओर से सेक्टर तीन व चार जी मोड़ से नीचे तक सड़क पर पैच वर्क किया जायेगा. रूफ सीपेज या किसी प्रकार का सीपेज का शीघ्र निरीक्षण कर कार्रवाई की जायेगी. सेक्टर नौ बसंती मोड़ के साथ-साथ सेक्टर आठ व नौ में जहां भी गड्ढे है, उसमें स्लैग डाल तत्काल राहत पहुंचाई जायेगी. रामडीह मोड़ के आसपास पीसीसी सड़क निर्माण कार्य होगा, जिसमें थोड़ा समय लगेगा. सेक्टर दो बी में जो भी समस्या हुई थी, उसका कारण वहां के चेंबर में वेस्टर्न टॉयलेट फंसा हुआ था, जिसे निकाल दिया गया है. यह जानकारी शनिवार को बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) के अध्यक्ष हरिओम ने दी. बीएकेएस का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बीएसएल नगर सेवा सीजीएम से मिला. सीजीएम ने विभिन्न मामलों को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया.

रोशनी युक्त होंगे खेल मैदान

हरिओम ने बताया कि खेल के मैदानों को रोशनी युक्त किया जायेगा. यूनियन की ओर से डिबार पीरियड कम करने का अनुरोध किया गया. चेंज केस के लिए ऑनलाइन आवेदन, चार वर्ष की पीरियड को कम कर, चेंज केस में भी अनुरक्षण करने जैसी विषयों पर चर्चा हुई. डी टाइप आवास आवंटन साइकिल, जो अभी वर्ष दो बार हीं होती है, उसे बढ़ाने का आग्रह किया गया. ब्लॉक मेंटेनेंस के गति को तीव्र करने के विषय पर आग्रह किया गया, जो बारिश के कारण बंद है. कंप्लेन मैनेजमेंट ऐप में जो भी कारण से केस क्लोज हुआ है, उसका कारण लिखवाने की बात हुई. सीजीएम के द्वारा आश्वस्त किया गया. कंप्लेन मैनेजमेंट ऐप सिर्फ अंदरूनी समस्या के लिए ही है, लेकिन कंप्लेन कोई भी कर सकते है.

स्वत: संज्ञान लेकर आवासों के पेड़ों को कटवायेगा हॉर्टिकल्चर विभाग

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हॉर्टिकल्चर को आवासों के अनावश्यक पेड़ों को स्वत: संज्ञान ले कटवाने की बात हुई. टीए द्वारा आवास नहीं मिलने की स्थिति में डिबार अविलंब हटाया जायेगा. आवास आवंटन को पूर्ण पारदर्शी करने के विषय पर वार्ता हुई. आवास आवंटन पूर्व देखने के लिये चाभी देने का आग्रह किया गया. नालियों के सफाई व मरम्मत के लिए भी आग्रह किया गया, जिसपर सकारात्मक उत्तर मिला. मच्छरों के प्रकोप को संज्ञान में लाया गया. सीजीएम ने बताया कि उपाय किये जा रहे हैं. टंकी मरम्मत कार्य भी शीघ्र होंगे. महाप्रबंधक कुंदन कुमार, वरीय प्रबंधक अनुराग धीरज, बीएकेएस कार्यकारिणी सदस्य किशोर सोरेन, विश्वकर्मा पुरस्कार से पुरस्कृत अशोक चौधरी, सोमेश पांडे, शोभन मांझी, प्रवीण सिंह, राहुल दुबे शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >