Bokaro News : सकारात्मक व नवोन्मेषी सोच के साथ संयंत्र की प्रगति में दें योगदान : निदेशक प्रभारी

Bokaro News: Plant progresses with positive and innovative thinking

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन के साथ बीएसएल अधिकारियों का ‘स्टोरी’ नामक संवाद कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया. निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने सभी को सकारात्मक और नवोन्मेषी सोच के साथ पूरी निष्ठा व मनोयोग से संयंत्र की प्रगति के लिए योगदान करने का संदेश दिया. संयंत्र को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया. निदेशक प्रभारी ने सुरक्षा की शपथ दिलायी. इस दौरान प्रतिभागी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े उनकी उपलब्धियों, अनुभवों और भावी योजनाओं से शीर्ष प्रबंधन को अवगत कराया. अन्य मंचासीन अधिशासी निदेशकों ने भी अधिकारियों को बीएसएल की प्रगति में योगदान करने का संदेश दिया. मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) नीता बा ने स्वागत किया. संचालन वरीय प्रबंधक प्रीति कुमारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) मीनम मिश्रा ने किया. कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस ) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सीआर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं ) डॉ बीबी करुणामय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >