Bokaro News : मरीजों को मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं : सिविल सर्जन

Bokaro News : सिविल सर्जन ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चास का औचक निरीक्षण, दिये जरूरी दिशा-निर्देश.

बोकारो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चास का मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद व डीएस डॉ एनपी सिंह की टीम ने औचक निरीक्षण किया. सीएस डॉ प्रसाद ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाओं प्रदान करने पर विशेष फोकस करें. प्रसव के लिए आनेवाली महिलाओं को किसी भी हाल में वापस ना लौटायें. अधिक परेशानी होने पर तुरंत ही सदर अस्पताल से संपर्क करें. एंबुलेंस की सुविधा से सदर अस्पताल पहुंचायें. सिविल सर्जन ने सीएसची प्रभारी एमओ डॉ अनिल कुमार से भी ओपीडी में मरीजों की जांच करने को कहा. ताकि मरीजों को लंबी कतार में नहीं बैठना पडे. सीएस ने बीएएम मधुमिता, बीपीएम चंद्रशेखर, लिपिक राजकिशोर, सहायक सोहर साव आदि से कार्य की जाकारी ली. इससे पूर्व ओपीडी, प्रसव कक्ष, जांच घर, दवा वितरण कक्ष, कोल्ड चैन सहित मरीज प्रदत्त अन्य सुविधाओं को देखा. टीम ने अस्पताल में उपलब्ध उपस्थिति पंजिका, रूटीन इम्युनाइजेशन, एएनसी जांच रिकार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत पंजिका, प्रसव रिकार्ड आदि की जांच की. निरीक्षण के बाद सीएस डॉ कुमार ने यक्ष्मा लैब में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर नाराजगी व्यक्त की. अविलंब यक्ष्मा जांच मशीन को इंस्टॉल कर शुरू करने को कहा. साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था को और दुरुस्त करने का निर्देश दिया. पंजिका रिकाॅर्ड संबंधी कार्य को बेहतर बनाने को कहा. ताकि एक नजर में सभी रिकाॅर्ड को स्पष्ट देखा जा सके. ओपीडी में आनेवाले मरीजों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो. इसे लेकर हिदायत दी गयी. मौके पर अस्पताल के चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >