Bokaro News : अधिकारियों ने कर्मियों से संवाद कर उनके अनुभवों को जाना

Bokaro News : बीएसएल में कर्मचारियों व संविदा कर्मियों की सहभागिता, कल्याण व कार्यस्थल सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘स्पर्श-वेलफेयर वॉक : केयर एंड कनेक्ट’ पहल के अंतर्गत एसएमएस-न्यू विभाग में वेलफेयर वॉक का आयोजन किया गया.

बोकारो, बीएसएल में कर्मचारियों व संविदा कर्मियों की सहभागिता, कल्याण व कार्यस्थल सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘स्पर्श-वेलफेयर वॉक : केयर एंड कनेक्ट’ पहल के अंतर्गत एसएमएस-न्यू विभाग में वेलफेयर वॉक का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य कर्मियों से उनके कार्यस्थल पर सीधा संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों को समझना, मौजूदा कार्य व कल्याण सुविधाओं की प्रभावशीलता का आकलन करना व सुधार की संभावनाओं की पहचान कर उन्हें और अधिक सशक्त बनाना है. अधिकारियों व संबंधित विभागों की टीमों ने एसएमएस-न्यू के शॉप फ्लोर क्षेत्रों का भ्रमण किया. कर्मियों व ठेका श्रमिकों से सीधे संवाद स्थापित किया.

कार्यस्थल की परिस्थितियों व उपलब्ध कल्याणकारी सुविधाओं का अवलोकन

वेलफेयर वॉक के दौरान कार्यस्थल की परिस्थितियों, उपलब्ध कल्याणकारी सुविधाओं व उनके प्रभावी उपयोग का अवलोकन किया गया. इन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाने व नये वेलफेयर उपायों को लागू करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया. कार्यस्थल को और अधिक सुरक्षित, समावेशी व संवेदनशील बनाने के संबंध में कई उपयोगी सुझाव भी प्राप्त हुए. मुख्य महाप्रबंधक- मानव संसाधन अंजनी कुमार शरण, सीईडी-शालिग्राम सिंह, एसएमएस–न्यू-पीवी राव, महाप्रबंधक प्रभारी (एचआर–वर्क्स) वीएम. बक्शी, महाप्रबंधक (सीईडी) एके अविनाश मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >