Bokaro News : बीजीएच में नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मियों व उनके आश्रितों को मिलेगी एसी वार्ड की सुविधा : संदीप

Bokaro News : बीजीएच के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिला बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन का प्रतिनिधिमंडल.

बोकारो, बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन (बीडू) का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीबी करुणामय से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो स्टील प्लांट के नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मियों के लिए एसी वार्ड बनवाने, हेल्थ रिट्रीट सेंटर, नवीनीकृत इंटेंसिव बर्न यूनिट, न्यूरो सर्जिकल आइसीयू व जनरल वार्ड के शौचालय का नवीनीकरण आदि कार्यों के लिए डॉ करुणामय को धन्यवाद किया व आभार जताया.

बीजीएच को आधुनिक स्तर का अस्पताल बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम

यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि बीजीएच को आधुनिक स्तर का अस्पताल बनाने की दिशा में प्रबंधन की तरफ से उठाया कदम बहुत ही सकारात्मक है. बताया कि अब एस-9 से ऊपर ग्रेड के नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मियों व उनके आश्रितों के लिए एक एसी वार्ड तैयार किया गया है. वार्ड पांच ए में 30 बेड बना है. अगले चरण में बाकी कर्मचारियों के लिए भी एसी वार्ड की व्यवस्था की जायेगी.

लाभान्वित होंगे कर्मी व बोकारोवासी

श्री कुमार ने कहा कि बीजीएच में अन्य बहुत से सुधार कार्य चल रहे हैं. निश्चित रूप से इन सभी कार्यों से बीएसएल कर्मियों व बोकारो की जनता को इसका लाभ मिलेगा. बीडू द्वारा 29 मई 2024 को बीजीएच में नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए एसी वार्ड बनाने, नये आधुनिक बेड लगवाने सहित अन्य मांगों को लेकर तत्कालीन संयुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वर्षा घाणेकर से मिलकर उनको मांग पत्र दिया गया था. उसके बाद पुनः 19 जून 2025 को डॉ. बीबी करुणामय का ध्यानाकर्षण बीडू ने कराया. प्रतिनिधिमंडल में यूनियन अध्यक्ष रविशंकर, संयुक्त महामंत्री प्रेमनाथ राम, कोषाध्यक्ष सोनू शाह व नितेश कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >