Bokaro News : झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता थे निर्मल महतो

Bokaro News : झामुमो चास नगर समिति ने शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि का किया आयोजन, शहीद के योगदानों को किया याद.

चास, झामुमो चास नगर समिति की ओर से शुक्रवार को चास में निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता चास नगर अध्यक्ष व संचालन चास नगर सचिव ने किया. झामुमो के बोकारो महानगर के उपाध्यक्ष संजय केजरीवाल ने कहा कि शहीद निर्मल महतो झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता थे. इनके नेतृत्व में आंदोलन शिखर पर पहुंचा था. इसके बदोलत ही अंततः लोगों का अलग राज्य का सपना पूरा हुआ. मौके पर महानगर उपाध्यक्ष नैयर जमाल, चास नगर उपाध्यक्ष बम पाण्डेय, सदानंद गोप, फिरदौस नुरी, अकलू मांझी, दिनेश यादव, पिंटू पासवान,सुनिल सिंह, अभिषेक पांडे, दुर्गा दत्ता, मागा राम दे, राहुल राकेश, दीपक बंसल, सोमनाथ घोष, समरेश झा, कुसुम भारती, अभिषेक पाण्डेय, बैद्यनाथ पाल, शेखर सुमन, हर्ष दीप सिंह, सीमा तिवारी, सुनीता कुमारी, हीरा देवी, संगीता कुमारी, मन्नू सिंह सहित झामुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे. इधर, झारखंड आंदोलनकारी के केंद्रीय कार्यालय पुपुनकी में शुक्रवार को शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस का मनाया गया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी मुख्य रूप से मौजूद केंद्रीय महासचिव पार्वती चरण महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो झारखंड आंदोलन के क्रांतिवीर थे. वे गरीब, मजलूमों व असहाय लोगों के लिए हमेशा आवाज बनकर सामने आते थे. मौके पर लक्ष्मण महतो, कुमोद महतो, पूर्व मुखिया अरुण महतो, फलहारी महतो, खगेन महतो, गंगाधर महतो, लंकेश्वर महतो, जितेंद्र महतो, झाबू महतो, जैनुल अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >