Bokaro News : राष्ट्रीय युवा महोत्सव : 250 प्रतिभागियों ने दिखायी प्रतिभा

Bokaro News : रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास में सामूहिक लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन (एकल), चित्रकला (एकल) व भाषण (एकल) प्रतियोगिता आयाेजित.

बोकारो, राष्ट्रीय युवा महोत्सव पर जिला प्रशासन के तत्वावधान में शुक्रवार को रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सामूहिक लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन (एकल), चित्रकला (एकल) व भाषण (एकल) प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष तक (पुरुष/महिला वर्ग) के 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया. सभी सफल बच्चों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर किया सम्मानित किया गया. बता दें कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त के सफल प्रतिभागी प्रमंडल स्तर में भाग लेंगे. प्रमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेंगे व राज्य स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चयनित होंगे. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन, हरे कृष्ण बागभट्ट (उप प्राचार्य), शिक्षिका रजनीगंधा, गुरप्रीत कौर, धर्मशीला, कुमारी आभा, शालिनी भारती, सुषमा कुमारी, सरिता कुमारी, खेल प्रशिक्षक मोहन साहू, चौहान महतो, महेंद्र करमाली आदि मौजूद थे.

प्रतियोगिता का परिणाम

सामूहिक लोकनृत्य : प्रथम स्थान पूनम कुमारी, नीलम कुमारी, तन्नू कुमारी, ट्विंकल कुमारी, द्वितीय स्थान साक्षी कुमारी, सुहानी कुमारी (रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास). सामूहिक लोकगीत : प्रथम स्थान अर्पित कुमार दास, रेनिन जॉर्ज, प्राची ओझा, साक्षी ओझा, अर्पण कुमार गिरी, श्रेयांश श्रीवास्तव, सौम्या, तन्मय (एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, बोकारो). कविता लेखन (एकल) : प्रथम स्थान संत कुमार (रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास). द्वितीय स्थान मेघा चौधरी (एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, बोकारो) व तृतीय स्थान शहजादी खातून (रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास). चित्रकला (एकल) : प्रथम स्थान सुप्रिया गोराई (रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास), द्वितीय स्थान ऋचा नंदा (एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, बोकारो) व तृतीय स्थान कृतिका कुमारी (रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास). भाषण (एकल) : प्रथम स्थान मृणाल विनायक (एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, बोकारो) व द्वितीय स्थान साक्षी बर्नवाल (रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास).

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >