Bokaro News : लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें एमओ व स्वास्थ्यकर्मी : सिविल सर्जन

Bokaro News : सीएस ने की स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, आयुष्मान योजना से संबद्ध अस्पतालों को लाभुकों को बेहतर सेवा देने का निर्देश.

बोकारो, कैंप दो सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद व संचालन सदर अस्पताल के डीएस डॉ एनपी सिंह ने किया. डॉ प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सभी मेडिकल ऑफिसर व स्वास्थ्यकर्मी सतर्क रहें. किसी भी हाल में कोताही नहीं बरतें. लक्ष्य को ध्यान में रखें. आयुष्मान योजना से संबद्ध अस्पताल लाभुकों को बेहतर सेवा दें. किसी तरह की परेशानी हो रही है, तो सीधे कार्यालय से संपर्क करें. किसी भी हाल में लाभुकों को परेशान नहीं करें. लाभुक परेशान करने की शिकायत दर्ज कराते है. जांच के बाद शिकायत सहीं मिलती है, तो अनुशासनात्मक के साथ विभागीय कार्रवाई भी होगी. सीएस डॉ प्रसाद ने कहा कि चारों कुपोषण उपचार केंद्र में आनेवाले कुपोषित बच्चों को बेहतर सेवा प्रदान करें. कुपोषित बच्चे के कुपोषण उपचार केंद्र में नहीं आने पर एएनएम क्षेत्र में विजिट करें. आंगनबाडी के साथ समन्वय स्थापित कर अभिभावक को बच्चों के इलाज के लिए समझायें. ताकि कुपोषित बच्चों का इलाज समय पर हो सके. सदर अस्पताल में मरीजों को सभी तरह की स्वास्थ्य सेवा मिल रही है. डीएस डॉ सिंह ने कहा कि आइसीयू, सीसीयू व एसएनसीयू की व्यवस्था दुरुस्त है. मरीजों को निर्बाध गति से सेवा मिल रही है. सीसीयू इंचार्ज डॉ सौरव सांख्यान व्यवस्था पर नजर रखते है. स्किन ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. डॉ सफी नयाज हर ओपीडी में 180 से अधिक मरीजों को सेवा दे रहे हैं. सभी ओपीडी पर मरीजों का असर बढ़ा है. रोजाना लगभग 700 से अधिक मरीजों को सेवा मिल रही है. मौके पर डॉ अरिवंद कुमार सहित चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. इससे पूर्व सीएस ने सभी को नव वर्ष की बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >