Bokaro News : प्रेम विवाह का दुखद अंत : दंपती ने पेड़ से लटक कर दी जान, गांव में मातम

Bokaro News : जरीडीह प्रखंड के भस्की गांव में हुई घटना, रजरप्पा की रहने वाली थी गीता, साड़ी का फंदा बना, दोनों लटक गये पेड़ से.

कसमार/जैनामोड़, जरीडीह प्रखंड के भस्की गांव में गुरुवार को सानुराम बेसरा के पुत्र दिनेश बेसरा (28 वर्ष) और उसकी पत्नी गीता देवी (25 वर्ष) ने पेड़ से फांसी लगाकर एक सात आत्महत्या कर ली. एक साथ पति-पत्नी के आत्महत्या की घटना से पूरा गांव स्तब्ध है. जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दिनेश ने रजरप्पा थाना क्षेत्र निवासी गीता के साथ प्रेम विवाह किया था. विवाह से पहले दिनेश गोवा में काम करता था, लेकिन शादी के बाद गांव में ही रहने लगा. वह गांव में ही मजदूरी का काम कर रहा था. ग्रामीणों का कहना है कि दोनों आपस में प्रेमपूर्वक रहते थे, लेकिन गुरुवार को अचानक घटी इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया. गांव वालों के अनुसार गुरुवार को दिनेश और गीता ने गांव के पास स्थित एक पेड़ के नीचे बैठ कर मीट और महुआ शराब का सेवन किया. बाद में लोगों ने देखा कि गीता की साड़ी का फंदा बनाकर दोनों ने उसी पेड़ से लटक रहे हैं. घटना की सूचना फैलते ही पूरे गांव में अफरातफरी मच गयी. लोगों ने दोनों को नीचे उतारा, तब तक उनकी मौत हो गयी थी. घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. ग्रामीणों और परिजनों के बीच तरह-तरह की चर्चा है. पुलिस की शुरुआती जांच में कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है. सूचना मिलते ही जरीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर, दंपती की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुटे. मौके पर स्थानीय मुखिया मंटू राम मरांडी, जेएलकेएम नेता राहुल महतो समेत ग्रामीण पहुंचे. पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है. लोगों का कहना है कि गांव में पहली बार इस तरह की घटना घटी है, जिससे हर कोई दुखी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >