Bokaro News : झामुमो ने उमेश ठाकुर को बनाया मेयर प्रत्याशी

Bokaro News : चास नगर निगम चुनाव : बोले जिलाध्यक्ष : अनुशासनहीनता करने वालों पर पार्टी करेगी कार्रवाई.

बोकारो, आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. गुरुवार को बोकारो परिसदन में बैठक आयोजित हुई और पार्टी के युवा नेता उमेश ठाकुर के नाम पर महापौर (मेयर) प्रत्याशी के रूप में आधिकारिक मुहर लगा दी गयी. बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि उमेश ठाकुर समर्पित कार्यकर्ता हैं. उनके चयन से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है. श्री मांझी ने अनुशासन का संदेश देते हुए कहा कि पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. अब सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जीत सुनिश्चित करनी होगी. अनुशासनहीनता करने वालों पर पार्टी सख्त कार्रवाई करेगी. महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि चास में संगठन अब काफी मजबूत है. मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर ने कहा कि वे सेवा की भावना से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं. उन्होंने संकल्प लिया कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला, तो चास नगर निगम की हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान करेंगे. मौके पर जिला सचिव मुकेश महतो, संजय केजरीवाल, मदन कुमार महतो, मोहन मुर्मू, फिरदौस अंसारी, फैयाज खान, आकाश टुडू, राकेश सिन्हा, प्रमोद तापड़िया, भागीरथ शर्मा, ज्योति प्रकाश द्विवेदी, सुमन वर्मा, सोमनाथ घोष, रामदयाल सिंह, शांति किस्कू, अकलू मांझी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >