Bokaro News : सरकारी योजनाओं की प्रगति व अभिलेखों के रख-रखाव की ली जानकारी

Bokaro News : जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों का गुड गवर्नेंस के तहत अधिकारियों ने किया निरीक्षण.

बोकारो, डीसी अजय नाथ झा के निर्देश पर शनिवार को वरीय पदाधिकारियों की टीम ने जिले के सभी नौ प्रखंडों के प्रखंड सह अंचल कार्यालय, सीएचसी, पीडीएस, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय आदि का गुड गवर्नेंस के तहत एक साथ निरीक्षण किया. समीक्षा के तहत सरकारी योजनाओं की प्रगति, अभिलेखों के रख-रखाव व आमजन को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली गयी. चंदाहा पंचायत के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य केंद्र) में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता व रख-रखाव की भी समीक्षा की गयी. जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने बीडीओ डॉ प्रदीप कुमार के साथ चास प्रखंड के चंदाहा पंचायत, एसी मो मुमताज अंसारी ने जरीडीह प्रखंड के बाराडीह पंचायत, निदेशक डीआरडीए मेनका ने चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा पंचायत, डीटीओ मारुति मिंज ने पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत, एसडीओ चास प्रांजल ढांडा ने चंदनकियारी प्रखंड के साबड़ा पंचायत, डीएसओ शालिनी खलको ने बेरमो प्रखंड के बैदकारो पूर्वी पंचायत, जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा ने कसमार प्रखंड के हिसिम पंचायत, डीपीआरओ मो सफीक आलम ने गोमिया प्रखंड के करीखुर्द पंचायत व एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ ने नावाडीह प्रखंड के गोनियतो पंचायत का निरीक्षण किया. मौके पर पंचायत के मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चास, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चास, प्रखंड समन्वयक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >