Bokaro News : हूल दिवस संताल वीरों की शौर्यगाथा व युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत : बिरंची

Bokaro News : भाजपा बोकारो ने तिरंगा पार्क, सेक्टर 01 मनाया हूल दिवस, शहीदों के बलिदान को नेताओं ने किया याद.

बोकारो, भाजपा बोकारो जिला ने सोमवार को संताल क्रांति हूल दिवस मनाया. तिरंगा पार्क, सेक्टर 01 में स्थापित सम्मानित स्वतंत्रता सेनानियों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित शहीदों की विरासत को नमन किया. बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि हूल दिवस आदिवासी समाज के अदम्य साहस और अद्भुत पराक्रम की याद दिलाता है. वीर जनजातीय शहीदों ने औपनिवेशिक उत्पीड़न के खिलाफ अपने प्राणों की आहूति दी. उनकी शौर्यगाथा देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी. युवाओं के लिए यह प्रेरणा स्त्रोत है.

इन्होंने किया संबोधित

गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय ने कहा कि सिदो-कान्हू के नेतृत्व में आदिवासी समाज ने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ ऐतिहासिक संथाल हूल विद्रोह का बिगुल फूंका. भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने कहा : यह जनक्रांति न केवल जमीन, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए थी, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण अध्याय भी बनी.

ये थे मौजूद

मौके पर जिला उपाध्यक्ष धीरज झा, जिला महामंत्री संजय त्यागी, विनय सिंह, रामलाल सोरेन, अर्चना सिंह, अनिल स्वर्णकार, पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश राय, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रघुनाथ टुडू, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ईश्वर प्रजापति, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर महथा, भाजयुमो के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी ऋषभ राय, कुलदीप सिंह, जितेंद्र गोस्वामी, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, हरीश चंद्र सिंह, धनंजय चौबे व अन्य मौजूद थे.

भाजपा चास नगर दक्षिणी मंडल ने मनाया हूल दिवस

हूल दिवस के अवसर पर भाजपा चास नगर दक्षिणी मंडल के तत्वाधान में चास आरटीआइ मोड़ स्थित सिदो कान्हू की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया गया. भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने भी अगल-बगल सफाई अभियान चलाया. चास दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विक्की राय ने कहा कि देश में पहली बार स्वतंत्रता की क्रांति का शंखनाद करने वाले शहीदों को हम सदैव नमन करते रहेंगे. मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, अभिषेक कुमार, संदीप कुमार, सोमेश्वर राय, राहुल कुमार, बलराम महतो, किरण तुरी, कृष्णानंद मिश्रा, प्रदीप कुमार, कृष्णा महतो, पंकज सिंह , प्रदीप गोराई, जयशंकर कुमार, रोहित कुमार, ध्रुव कुमार, चिंटू सिंह, संदीप चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >